Sara Tendulkar की तस्वीरें इस लड़के के साथ हुई वायरल, फैंस बता रहे हैं ब्वॉयफ्रेंड? सच्चाई कर देगी हैरान
Sara Tendulkar Viral photo: सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें गोवा की बताई जा रही हैं और इनमें सारा एक लड़के के साथ नज़र आ रही हैं। अब सवाल यह है कि आखिर यह लड़का कौन है और सारा के साथ उसका क्या रिश्ता है? इन दोनों को लेकर फैंस भी लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
सारा की तस्वीरें हो रही वायरल (Sara Tendulkar Viral photo)
वायरल हो रही तस्वीरों में सारा तेंदुलकर और यह लड़का काफी करीब नज़र आ रहे हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है। लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सारा के साथ दिखने वाला यह शख्स सिदार्थ केरकर है। सोशल मीडिया पर सिदार्थ को बिज़नेसमैन बताया जा रहा है, लेकिन उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक वह एक आर्टिस्ट हैं।

फैंस हो रहे हैं कंफ्यूज
यानी फिलहाल सिदार्थ केरकर को लेकर भी काफी कन्फ्यूजन है। एक तरफ लोग मान रहे हैं कि वह एक सफल बिज़नेसमैन हैं, तो दूसरी तरफ उनका प्रोफाइल कुछ और ही कहानी बयां करता है। इतना ही नहीं, सारा और सिदार्थ के रिश्ते को लेकर भी किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
गिल के साथ जुड़ा था नाम
गौरतलब है कि सारा का नाम लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों को कई बार साथ देखा गया है, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिलेशनशिप की बात स्वीकार नहीं की। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ केरकर गोवा में अपना आर्ट गैलरी चलाते हैं और ट्रैवल कंटेंट के लिए भी मशहूर हैं। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल एडवेंचर और ट्रैवल से भरी हुई है, जिसमें सारा के साथ कई फोटोज भी नजर आती हैं।
इस बीच, सारा तेंदुलकर को हाल ही में टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया के 130 मिलियन डॉलर के "Come and Say G'Day" कैंपेन का इंडियन एंबेसडर बनाया गया है। उनका काम भारतीय टूरिस्ट्स को ऑस्ट्रेलिया की संस्कृति, वाइल्डलाइफ और एडवेंचर एक्सपीरियंस को प्रमोट करना है।












Click it and Unblock the Notifications