Sanju Samson: तूफानी बैटिंग करते हुए अचानक मैदान छोड़ गए संजू सैमसन, किस वजह से लाइव मैच में छोड़ी बैटिंग?

Sanju Samson: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआत अच्छी रही लेकिन एक चिंताजनक खबर भी सामने आई। रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन धांसू बल्लेबाजी करते हुए अचानक मैदान छोड़कर चले गए और रियान पराग बैटिंग करने के लिए आए।

पावरप्ले में लगभग खेलने के बाद छठे ओवर में सैमसन चले गए और फैन्स को हैरानी और निराशा हुई। सैमसन शॉट खेलने के बाद अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे और उन्होंने मैदान छोड़कर जाने का फैसला ले लिया। वह रिटायर्ड हर्ट होकर चलते बने।

sanju samson

दरअसल सैमसन गेंद खेलने के बाद दर्द महसूस कर रहे थे और तुरंत मैदान पर फिजियो को बुलाया गया। इसके बाद वह फिर से खेलने के लिए तैयार हो गए। अगली गेंद खेलने के बाद फिर से सैमसन को तकलीफ महसूस हुई और इस बार उनको मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा।

ऐसा लग रहा था कि उनको पसलियों में दर्द है। उस जगह से उन्होंने हाथ से पकड़ रखा था। उससे अनुमान लगाया जा सकता था कि वह ज्यादा दर्द में हैं और बैटिंग करने की स्थिति में नहीं हैं क्योंकि वहां गेंद पर प्रहार करते समय ताकत का इस्तेमाल करना पड़ रहा था। ऐसे में उनका दर्द ज्यादा बढ़ सकता था, वह छठे ओवर में रिटायर्ड हर्ट हुए और उस समय स्कोर 61 रन था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+