संजू सैमसन जाएंगे तो कौन होगा राजस्थान रॉयल्स का कप्तान? 23 साल के युवा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Sanju Samson: आईपीएल 2026 से पहले ट्रेडिंग मार्केट में हलचल तेज हो गई है। खबरें हैं कि संजू सैमसन और रवीन्द्र जडेजा के बीच बड़ी ट्रेड डील हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच बातचीत चल रही है, जिसमें सैमसन को चेन्नई भेजने और जडेजा को राजस्थान में शामिल करने पर चर्चा हो रही है।

अगर यह ट्रेड फाइनल हो जाता है, तो संजू सैमसन के चेन्नई जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की कुर्सी खाली हो जाएगी। अब सवाल उठ रहा है कि टीम का अगला कप्तान कौन होगा?

sanju samson

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कप्तानी की रेस में दो युवा खिलाड़ियों के नाम सबसे आगे हैं - यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल। दोनों ही युवा खिलाड़ी हैं और फ्रेंचाइज़ी इन्हें लंबे समय के लिए टीम की अगुवाई सौंपने पर विचार कर सकती है।

यशस्वी जायसवाल पिछले दो सीज़न से राजस्थान के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक बन चुके हैं। वहीं, ध्रुव जुरेल ने अपनी शांत स्वभाव और समझदारी भरी कप्तानी के गुणों से सभी का ध्यान खींचा है।

अगर यह ट्रेड डील पूरी होती है, तो रवीन्द्र जडेजा दूसरी बार राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनते नजर आएंगे। उन्होंने साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत इसी टीम के साथ की थी, जब शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान ने पहला आईपीएल खिताब जीता था।

रवीन्द्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन 18 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर रिटेन किया था। इस बार टीम से ट्रेड करने की खबरों के बीच जडेजा का इन्स्टाग्राम अकाउंट डिलीट दिखाई दे रहा है। वह चेन्नई सुपर किंग्स में 13 सालों से शामिल हैं।

राजस्थान रॉयल्स से रिलीज होने वाले प्लेयर्स के बारे में ज्यादा चीजें सामने नहीं आई है क्योंकि सैमसन ने ही सुर्खियाँ बटोरी हैं। आने वाले दिनों में स्थिति साफ़ हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+