संजू सैमसन से लेकर सुरेश रैना तक, मालती चाहर के सपोर्ट में उतरे 20 बड़े क्रिकेटर, बिग बॉस में जीत पक्की!

Bigg Boss: विवादित टीवी रियलटी शो बिग बॉस में मालती चार बतौर वाइल्ड कार्ड आई थीं लेकिन दो महीने से वह इस शो में टिकी हुई हैं। शो के अंतिम दो सप्ताह बचे हैं और वह इस सप्ताह नोमिनेशन में आई हैं। इस बार अगर वह बच जाती हैं, तो फाइनल तक का सफर तय करने का मौका होगा। हाल ही में फैमिली वीक के दौरान उनके भाई और भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर बिग बॉस के घर में गए थे। अब टीम इंडिया के कई सितारे मालती के समर्थन में उतरे हैं।

बिग बॉस का यह सीजन पहले ही मेकर्स के अनफेयर एविक्शंस की वजह से विवादों में रहा है। कुनिका सदानंद को बचाने के लिए अभिषेक बजाज, मृदुल तिवारी, बशीर जैसे कंटेस्टेंट्स को बाहर कर दिया गया। जिसके बाद एक्स पर काफी बवाल हुआ था। ऐसे में माना जा रहा है कि अब वोटिंग के आधार पर लोगों को बाहर कर फिर से फेयर दिखने का प्रयास किया जाएगा।

malti chahar

हालांकि मेकर्स इस सीजन खुद ही शो चलाते रहे हैं, पब्लिक वोटिंग का कोई असर नहीं पड़ा है। अगर अंतिम दो सप्ताह निष्पक्ष रहने का प्रयास किया जाता है, तो मालती अगले चरण में जा सकती हैं। भारतीय क्रिकेटरों ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर मालती के लिए वोट अपील की है। ये ऐसी खिलाड़ी हैं, जिनके अकाउंट पर मिलियंस फॉलोवर्स हैं। अगर मालती को इन वोट अपील से वोट मिलते हैं, तो वह ट्रॉफी उठा सकती हैं।

हालांकि बिग बॉस के इतिहास में वाइल्ड कार्ड सिर्फ एक बार ही जीत पाया है। एल्विश यादव के अलावा किसी भी अन्य कंटेस्टेंट को ट्रॉफी नहीं मिली है। मालती का समर्थन करने वालों में सुरेश रैना जैसा बड़ा नाम शामिल है। उनके अलावा युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह सहित कई खिलाड़ियों ने खुलकर इंस्टाग्राम पर वोट अपील कर डाली है।

मालती चाहर के सपोर्ट में आए ये क्रिकेटर

युजवेंद्र चहल

दीपक चाहर

दीपक हूडा

राहुल चाहर

रवि बिश्नोई

उमरान मलिक

खलील अहमद

आकाश चोपड़ा

अर्शदीप सिंह

अम्बाती रायडू

सुरेश रैना

शिवम दुबे

वेंकटेश अय्यर

नमन धीर

आवेश खान

तिलक वर्मा

संजू सैमसन

जितेश शर्मा

अब्दुल समद

ईशान किशन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+