Sanju Samson ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर बदला टी-20 क्रिकेट का अंदाज! पार्टनरशिप पर पहली बार तोड़ी चुप्पी
Sanju Samson On Abhishek Sharma: भारतीय टीम एक बार फिर टी-20 क्रिकेट की बादशाह बनकर सामने आई है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रचने के बाद भारत की नई सलामी जोड़ी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा लगातार चर्चा में हैं। इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोलते हुए संजू सैमसन ने इस जोड़ी के बीच के अनूठे तालमेल को "फायर एंड फायर" करार दिया है।
जबरदस्त रही है केरल-पंजाब की दोस्ती (Sanju Samson On Abhishek Sharma)
संजू सैमसन ने बताया कि उनकी और अभिषेक की केमिस्ट्री केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है। संजू के अनुसार यह एक 'केरल-पंजाब' की दोस्ती है जो मैदान के बाहर भी उतनी ही गहरी है। उन्होंने कहा कि हम 'आइस एंड फायर' (बर्फ और आग) नहीं हैं, बल्कि हम दोनों ही आग हैं। कभी वह प्रहार करते हैं, तो कभी मैं। हम चीजों को जटिल नहीं बनाते। जब अभिषेक मुझसे पूछते हैं कि गेंद कैसी आ रही है तो मेरा जवाब सरल होता है, गेंद सामान्य है, बस छक्का मार दो।

वर्ल्ड कप फाइनल में बरसाए थे रन
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में इस जोड़ी ने अपनी इसी 'फायर' रणनीति का नमूना पेश किया था। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए महज कुछ ही ओवरों में 98 रनों की साझेदारी की, जिसने भारत को 255 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। संजू ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी निरंतरता से सबको प्रभावित किया। उन्होंने 5 पारियों में 199.37 के स्ट्राइक रेट और 80.25 की औसत से 321 रन बनाए, जिससे वे भारत के टॉप स्कोरर रहे।
अभिषेक शर्मा की धमाकेदार वापसी
दूसरी ओर अभिषेक शर्मा के लिए यह सफर आसान नहीं था। टूर्नामेंट की शुरुआत में लगातार तीन बार शून्य (डक) पर आउट होने के बाद उन पर काफी दबाव था। हालांकि, फाइनल जैसे बड़े मंच पर उन्होंने 21 गेंदों में 52 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर अपनी क्षमता साबित की। अभिषेक ने अपने संघर्ष पर कहा कि शुरुआत वैसी नहीं थी जैसी मैं चाहता था, लेकिन मेरा लक्ष्य केवल एक ट्रॉफी जीतना नहीं, बल्कि देश के लिए कई आईसीसी खिताब जीतना है।












Click it and Unblock the Notifications