Sanju Samson Net Worth: धोनी-रोहित से आलीशान है संजू सैमसन की रॉयल लाइफ, नेटवर्थ जान घूम जाएगा दिमाग
Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट के 'हंबल स्टार' कहे जाने वाले संजू सैमसन आज न केवल अपनी बल्लेबाजी, बल्कि अपनी 'रॉयल' लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चा में हैं। अहमदाबाद टी20 में उनको शामिल किया गया, जिसके बाद फैन्स की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। संजू की किस्मत का सितारा इन दिनों सातवें आसमान पर है।
आईपीएल के मेगा रिटेंशन में सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने 18 करोड़ की बड़ी रकम के साथ शामिल कर लिया। उनके ट्रेड ने हर किसी को चौंकाने का काम किया। सैमसन की कमाई में दिनों-दिन वृद्धि देखने को मिल रही है। आइए उनकी नेटवर्थ के बारे में जानने का प्रयास करते हैं।

Sanju Samson की कमाई के मुख्य स्रोत
BCCI कॉन्ट्रैक्ट: संजू वर्तमान में ग्रेड-सी के तहत आते हैं, जहाँ उन्हें सालाना ₹1 करोड़ मिलते हैं।
मैच फीस: उन्हें टी20 के लिए 3 लाख और वनडे के लिए 6 लाख प्रति मैच मिलते हैं।
ब्रांड एंडोर्समेंट: संजू अब Puma, Gillette, BharatPe, Red Bull, और MRF Tyres जैसे बड़े ब्रांड्स का चेहरा हैं। वे एक एंडोर्समेंट के लिए ₹25 से ₹50 लाख तक चार्ज करते हैं।
Sanju Samson का करोड़ों का घर और लग्जरी कार कलेक्शन
केरल के विझिनजम में संजू का एक बेहद आलीशान 'डिजाइनर हाउस' है, जिसकी कीमत 4 से 6 करोड़ के बीच आंकी गई है। इसके अलावा उनका कार कलेक्शन किसी राजा-महाराजा से कम नहीं है। संजू सैमसन को मैदान पर चौके-छक्के जड़ने के साथ-साथ सड़कों पर रफ्तार का भी बेहद शौक है। उनके पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कारों का काफिला है, जो उनकी 'रॉयल' पसंद को दर्शाता है। संजू के कार कलेक्शन की सबसे बड़ी हाईलाइट उनकी हालिया खरीदी गई रेंज रोवर है, जिसे अक्सर वे केरल की सड़कों पर खुद ड्राइव करते हुए देखे जाते हैं। उनके गैराज में रेंज रोवर, मर्सिडीज, BWM सीरीज और ऑडी के अलावा लेंड रोवर डिफेंडर जैसी लग्जरी कारें हैं।
संजू सैमसन की कुल नेटवर्थ
अगर संजू सैमसन की कुल नेटवर्थ (Total Net Worth) की बात करें, तो साल 2025 के अंत तक यह ₹82 से ₹86 करोड़ के बीच पहुँच गई है। उनकी कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा और नेशनल टीम की मैच फीस से आता है। इसके अलावा, संजू ने केरल और दुबई में कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज में निवेश किया है और कई स्टार्टअप्स में भी हिस्सेदार हैं।












Click it and Unblock the Notifications