दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया के उपकप्तान होंगे संजू सैमसन!

नई दिल्ली, सितंबर 27। टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम से बाहर किए गए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। वनडे सीरीज के लिए अभी टीम इंडिया की घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि संजू सैमसन न सिर्फ वनडे टीम का हिस्सा हो सकते हैं बल्कि उन्हें टीम का उप कप्तान भी बनाया जा सकता है।

सीनियर खिलाड़ियों को दिया जा सकता है आराम

सीनियर खिलाड़ियों को दिया जा सकता है आराम

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए कई सीनियर खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आराम दिया जा सकता है। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल से घरेलू सीरीज की शुरुआत करेगी। पहले तीन टी20 मैचों की सीरीज होगी और उसके बाद 6 अक्टूबर से वनडे सीरीज का आगाज होगा। आपको बता दें कि संजू सैमसन टी20 सीरीज के लिए भी टीम का हिस्सा नहीं हैं।

कुछ दिनों में होगी टीम की घोषणा

कुछ दिनों में होगी टीम की घोषणा

टी20 सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने संजू सैमसन को टीम में नहीं लिया था। साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी संजू टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसको लेकर चयनकर्ताओं की काफी आलोचना भी हुई थी। कल से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है। ऐसे में अगले कुछ दिनों के अंदर ही वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा की जाएगी। बीसीसीआई के आधिकारिक सूत्रों ने यह दावा किया है कि संजू सैमसन इस टीम का हिस्सा हो सकते हैं और उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है।

धवन होंगे टीम के कप्तान!

धवन होंगे टीम के कप्तान!

रिपोर्ट के मुताबिक, वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में संजू सैमसन के अलावा शिखर धवन को भी टीम में लिया जा सकता है और उन्हें टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। इसके अलावा रजत पाटीदार को भी वनडे डेब्यू का मौका मिल सकता है। आपको बता दें कि संजू सैमसन इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला का हिस्सा थे जिसे भारत ने 3-0 से जीता था। उन्होंने अब तक सात वनडे और 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+