एक साल में तीन शतक फिर भी संजू सैमसन पर नहीं टीम को भरोसा! एशिया कप से पहले खुल गया बड़ा राज?
Asia Cup 2025, Sanju Samson: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन की ओपनिंग पोज़िशन पर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। एशिया कप 2025 के लिए टीम का ऐलान हो चुका है, और शुभमन गिल की वापसी ने समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। गिल न सिर्फ टीम में लौटे हैं बल्कि उपकप्तान भी बनाए गए हैं। ऐसे में यह लगभग तय माना जा रहा है कि सैमसन को ओपनिंग स्लॉट छोड़ना पड़ेगा।
सात पारियों में जड़े थे तीन शतक (Asia Cup 2025, Sanju Samson)
पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज़ में संजू को पहली बार ओपनिंग करने का मौका मिला था। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ शानदार साझेदारी की और इस नई जोड़ी ने टीम इंडिया के लिए कई रिकॉर्ड तोड़े। उस दौरान संजू ने सात पारियों में तीन शतक जड़े और एक नए अवतार में नजर आए। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उनकी फॉर्म बिगड़ गई। उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ 51 रन बनाए, जिससे उनके रोल पर सवाल उठने लगे।

छीन सकती है ओपनिंग की जिम्मेदारी
अब गिल की वापसी के साथ ही टीम की टॉप ऑर्डर लाइन-अप लगभग तय दिख रही है। नंबर 1 रैंकिंग पर मौजूद अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा टॉप थ्री में शामिल हैं, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर चार पर बैटिंग करेंगे। ऐसे में सैमसन के लिए जगह सिर्फ मिडिल ऑर्डर में बची है। सुनील गावस्कर ने भी एक इंटरव्यू में संजू सैमसन को नंबर पांच और छह पर खेलने की सलाह दी है।
KPL में पांचवें नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी
दिलचस्प बात यह है कि संजू ने हाल ही में केरल प्रीमियर लीग (KPL) में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने ओपनिंग नहीं की। कोच्चि ब्लू टाइगर्स की तरफ से खेलते हुए उन्हें पांचवें नंबर पर बल्लेबाज़ी करने के लिए तैयार किया गया था। माना जा रहा है कि यही पोज़िशन उनका एशिया कप में नया रोल हो सकता है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने भी इस पर संकेत दिया है।
उन्होंने कहा कि संजू उस समय खेल रहे थे जब शुभमन और यशस्वी उपलब्ध नहीं थे। अब गिल वापस आ गए हैं और उपकप्तान भी हैं। हमारी जिम्मेदारी टीम चुनना है, बैटिंग लाइन-अप तय करना कप्तान और कोच का काम है।












Click it and Unblock the Notifications