KCL में संजू सैमसन का जलवा जारी! एशिया कप से पहले किया बड़ा धमाका! 37 गेंदों में जड़ दिए इतने रन

KCL 2025, Sanju Samson: केरल क्रिकेट लीग (KCL) 2025 में संजू सैमसन का बल्ला लगातार आग उगल रहा है। एशिया कप से ठीक पहले यह स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। कोच्चि ब्लू टाइगर्स की ओर से खेलते हुए सैमसन ने तिरुवनंतपुरम रॉयल्स के खिलाफ 37 गेंदों पर धुआंधार 62 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 167.57 रहा।

संजू सैमसन ने की दमदार शुरुआत (KCL 2025, Sanju Samson)

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी तिरुवनंतपुरम रॉयल्स की शुरुआत ही गलत साबित हुई। संजू सैमसन और उनके ओपनिंग पार्टनर विनूप मनोहरन ने पहले विकेट के लिए तेज़ 68 रन जोड़ दिए। मनोहरन ने 42 रन बनाए, लेकिन असली शो सैमसन का था। उन्होंने चार चौके और पांच गगनचुंबी छक्के लगाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

Sanju Samson 1

एशिया कप से पहले फॉर्म में लौटे सैमसन

यह पारी सैमसन के लिए खास इसलिए भी रही क्योंकि यह उनका लगातार तीसरा पचास प्लस स्कोर है। इस शानदार लय के चलते कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 191/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। सैमसन की यह आतिशी फॉर्म भारतीय टीम प्रबंधन के लिए भी सिरदर्द बन सकती है। एशिया कप 2025 के लिए टीम में उनकी जगह पक्की नहीं मानी जा रही क्योंकि शुभमन गिल की वापसी हो गई है और अब उन्हें अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कराए जाने की चर्चाएं हैं।

हो सकते हैं प्लेइंग इलेवन में शामिल

हालांकि, संजू का प्रदर्शन चयनकर्ताओं को मजबूर कर सकता है कि वह उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह दें। पिछले दिनों टी-20 इंटरनेशनल में भी सैमसन ने ओपनर के रूप में शानदार प्रदर्शन किया था। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में उन्होंने तीन ताबड़तोड़ शतक जड़े और खुद को साबित किया। ऐसे में KCL में उनकी धमाकेदार बल्लेबाज़ी उनकी दावेदारी को और मजबूत कर रही है। टीम के लिए निकिल थोटाथ और जोबिन जोबी ने भी अहम योगदान दिया। उनकी मदद से कोच्चि की टीम 191 रन तक पहुंच सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+