Sanju Samson की हुई बल्ले-बल्ले! ऑक्शन में पैसों की बरसात, बने सबसे महंगे खिलाड़ी
Sanju Samson Most Expensive Player: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन ने एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार केरल प्रीमियर लीग (KPL 2025) की नीलामी में संजू सैमसन को भारी भरकम रकम देकर खरीदा गया है। संजू सैमसन को कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने रिकॉर्ड 26.80 लाख रुपये में खरीदा। यह KPL के इतिहास की सबसे बड़ी बोली है।
संजू सैमसन पर हुई पैसों की बारिश (Sanju Samson Most Expensive Player)
संजू सैमसन की बेस प्राइस केवल 3 लाख रुपये थी, लेकिन टीमों के बीच कड़ी होड़ के बाद कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने आधे से ज्यादा बजट खर्च कर उन्हें अपने पाले में कर लिया। टीम का कुल बजट 50 लाख रुपये था, जिसमें से अकेले संजू पर ही 26.80 लाख खर्च कर दिए गए। केरल प्रीमियर लीग का दूसरा संस्करण 21 अगस्त से 6 सितंबर तक खेला जाएगा।

इन खिलाड़ियों की भी चमकी किस्मत
हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि संजू पूरे टूर्नामेंट में खेल पाएंगे या नहीं। इसकी वजह है दलीप ट्रॉफी, जो 28 अगस्त से शुरू हो रही है। अगर संजू को उस प्रतियोगिता में चुना जाता है तो KPL के कुछ मुकाबले वे मिस कर सकते हैं। इस नीलामी में और भी कई बड़े नाम शामिल हुए। विश्नु विनोद को एरीज़ कोल्लम ने 13.8 लाख में खरीदा। वहीं अनुभवी खिलाड़ी जलज सक्सेना को अलेप्पी रिपल्स ने 12.4 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।
आईपीएल को लेकर चर्चाएं तेज
संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स से बाहर होने की चर्चा भी जोरों पर है। खबर है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) उन पर नजर रख रही है। एक CSK अधिकारी ने कहा कि अगर संजू उपलब्ध होते हैं तो हम जरूर विचार करेंगे, क्योंकि वह एक टॉप क्लास भारतीय बल्लेबाज़ और विकेटकीपर हैं। संजू 2013 से राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए हैं और 2021 से टीम के कप्तान भी हैं। अगर ट्रेड होता है तो यह IPL 2026 की मिनी-नीलामी से पहले या बाद में संभव होगा।












Click it and Unblock the Notifications