WTC फाइनल से पहले विराट कोहली की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता, RCB कोच ने दिया बड़ा अपडेट

IPL: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कोच संजय बांगड़ ने विराट कोहली के घुटने की चोट के बारे में अपडेट दिया है। गुजरात टाइटंस की पारी के 15वें ओवर में विजय शंकर की गेंद पर कैच लेते समय विराट कोहली के घुटने में चोट लग गई।

virat kohli

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन से बेशक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सफर समाप्त हो चुका है, लेकिन स्टार बल्लेबाजी विराट कोहली ने टूर्नामेंट में जो प्रदर्शन किया है, उससे टीम इंडिया को मजबूती मिलेगी। इस बीच गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान कोहली के चोटिल होने की खबर मिली है।

चोटिल होने के बाद पिच पर नहीं लौटे विराट कोहली
दरअसल, 21 मई को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की पारी के 15वें ओवर में विजय शंकर की गेंद पर कैच लेते समय विराट कोहली के घुटने में चोट लग गई। इसके तुरंत बाद, एक फिजियो आया और कोहली पिच से बाहर गए और इसके बाद वे पिच पर नहीं लौटे। जीटी की पारी के 15वें ओवर से उन्हें डगआउट में बैठे देखा गया था।

कोहली की चोट से बढ़ सकती है टीम इंडिया की चिंता
वहीं दूसरी ओर भारत दो सप्ताह से भी कम समय में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने के लिए तैयार है। ऐसे में विराट कोहली की चोट ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी हैं। हालांकि, मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरसीबी के मुख्य कोच संजय बांगर ने पुष्टि की कि चोट गंभीर नहीं है।

उन्होंने कहा कि, 'हां, उनके घुटने में थोड़ी चोट थी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ भी गंभीर है। 4 दिनों के अंदर उन्होने लगातार बैक-टू-बैक दो शतक बनाए हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं जो न केवल बल्लेबाजी में बल्कि फील्डिंग में भी अपना योगदान देना चाहता हैं।

उन्होने इस दौरान बहुत दौड़ लगाई। कुछ दिन पहले 40 ओवर और आज, 35 ओवर के लिए वह मैदान पर थे। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसलिए यह परेशान करने वाला है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह कुछ गंभीर है।'

शुभमन गिन के शतक ने विराट कोहली की मेहनत पर फेरा पानी
दरअसल, आईपीएल के आखिरी मैच में कोहली और शुभमन गिल दोनों ने ही अपनी-अपनी टीम के लिए शतक लगाए। पहले से प्लेऑफ में जगह बनाने वाली जीटी ने आरसीबी पर कोई दया नहीं दिखाई, और जमकर बल्लेबाजी की। हालांकि, आरसीबी की हार के बाद विराट कोहली काफी निराश थे, क्योंकि उनकी मेहनत के बाद भी टीम को प्लेऑफ में जगह नहीं मिल सकी।

मंगलवार को इंग्लैंड रवाना हो सकते हैं कोहली
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विराट कोहली उन सात भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात जून से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए मंगलवार यानी कल इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे।

Recommended Video

    IPL 2023: Dinesh Karthik के नाम IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, लोग बोले क्रिकेट छोड़ो |वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+