'तू है तो सांस आती हैं...', संजना गणेशन ने शेयर किया रोमांटिक पोस्ट, जसप्रीत बुमराह पर सरेआम लुटाया प्यार

Sanjana Ganesan shares a romantic post: साल 2013 के आईपीएल के दौरान जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की पहली मुलाकात हुई थी। लेकिन तब किसे पता था कि ये दोनों आगे का सफर एक ही कश्ती में पूरा करने वाले हैं। 15 मार्च यानी शनिवार को स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन ने अपने पति और भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह के लिए एक रोमांटिक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है। आज ही के दिन यानी 15 मार्च को दोनों ने अपनी चौथी शादी की सालगिरह मनाई है।

जसप्रीत बुमराह ने शेयर की प्यारी सी तस्वीर (Sanjana Ganesan shares a romantic post)

अपनी पोस्ट में संजना ने जसप्रीत बुमराह के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की और कैप्शन में बॉलीवुड गाने 'तू है तो' का को भी लिखा। एक प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए संजना ने लिखा कि तू है तो दिल धड़कता है... तू है तो साँस आती हैं... तू ना तो घर घर नहीं लगता... तू है तो डर नहीं लगता...। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार संजना के इस पोस्ट पर रिएक्शन दे रहे हैं।

Sanjana Ganesan 1

फैंस दे रहे हैं जमकर बधाई

सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में बधाई संदेश भेजे और जोड़े को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं। एक यूजर ने कहा, "रब ने बना दी जोड़ी", जबकि दूसरे ने कहा, "सुपर कपल!" एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि उनके जैसे जोड़े ही कारण हैं कि हम आज भी जीवन के हर पल को किसी न किसी के लिए समर्पित करने में विश्वास करते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने दावा किया कि बुमराह जल्द ही दोबारा पिता बनने वाले हैं।

साल 2021 में रचाई थी शादी

साल 2021 में इस जोड़े ने गोवा में एक निजी समारोह में शादी की, जिसमें करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिसका कैप्शन था, "प्यार, अगर आपको योग्य पाता है, तो आपका रास्ता तय करता है।" उनके अफेयर की अफ़वाहें तब सामने आईं जब बुमराह ने 2021 की शुरुआत में क्रिकेट से ब्रेक लिया, जिससे उनकी शादी की तैयारियों के बारे में अटकलें लगाई जाने लगीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+