सानिया मिर्ज़ा के एक्स हसबैंड शोएब मलिक की गई नौकरी, कितने रुपये थी सैलरी, क्या है पूरा मामला
Shoab Malik: सानिया मिर्ज़ा के एक्स हसबैंड शोएब मलिक पाकिस्तान में ही रहते हैं। तलाक के बाद वह अपनी तीसरी पत्नी सना जावेद के साथ रहते हैं। इस बीच शोएब मलिक को एक बड़ा झटका लगने वाली खबर सामने आई है। उनकी नौकरी चली गई है, पाकिस्तान क्रिकेट में यह एक बड़ा घटनाक्रम हुआ है।
घरेलू क्रिकेट का ढांचा ठीक करने के लिए शोएब मलिक को मेंटर बनाया गया था। डॉल्फिन्स, लायंस, पैंथर्स स्टालियंस, मारमोर्ख टीमों के लिए कुछ पूर्व क्रिकेटरों को मेंटर बनाया था। नये प्लेयर्स को निखारने का काम इनको दिया गया था। मलिक के अलावा मिस्बाह, वकार यूनिस और सरफराज अहमद, सक़लैन मुश्ताक का नाम भी मेंटरों में शामिल था।

घरेलू चैम्पियंस ट्रॉफी में मेंटर बनाने का प्लान फ्लॉप होने के बाद उन्होंने दिया है लेकिन कहानी कुछ और ही है। इन सभी को हटाने का प्लान था। पीसीबी उनको खुद ही हटाने वाली थी, ऐसे में मलिक ने बेइज्जत होने के डर से अपना इस्तीफ़ा दिया है। मलिक को लाखों रुपये सैलरी मिलती थी।
Shoaib Malik की कितनी थी सैलरी
इस कार्य के लिए शोएब मलिक की सैलरी 50 लाख रुपये तय की गई थी। इतने रुपये बतौर मेहनताना दिए जाने का विरोध भी देखने को मिला था। उस समय पीसीबी ने कोई ध्यान नहीं दिया लेकिन अब एक्शन हुआ है। मलिक को कड़ी चपत लगी है और बेइज्जती भी हुई है।
पीसीबी हेड मोहसिन नकवी इन पाँचों लोगों को हटाने के मूड में थे और वहां के मीडिया में खबरें चल रही थीं। स्थिति को भांपते हुए मलिक ने चुपचाप खुद ही हटने का फैसला लेते हुए अपना फैसला बता दिया। मलिक ने एक बड़ा लेटर पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमियों को लिखकर अपने निर्णय के बारे में अवगत कराया।
Shoaib Malik टीवी पर थे एक्टिव
बेरोजगार शोएब मलिक के पास अब काम नहीं है क्योंकि कोई बड़ी सीरीज भी सामने नहीं है। चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान वह पाकिस्तानी टीवी चैनल के लिए काम कर रहे थे। उसमें उनके साथ शोएब अख्तर, मोहम्मद हफीज जैसे प्लेयर्स शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications