पिता शोएब की तीसरी शादी के बाद मेंटली डिस्टर्ब हैं इजहान, स्कूल जाना हुआ बंद, सानिया परेशान
Sania Mirza son News: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक शादी के बाद से ही चर्चाओं में बने हुए हैं। बांग्लादेश प्रीमियर लीग की टीम फॉर्च्यून बरिशाल ने मैच फिक्सिंग के संदेह में शोएब मलिक का अनुबंध समाप्त कर दिया है। 20 जनवरी को पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शोएब मलिक ने निकाह की थी। सोशल मीडिया पर शोएब मलिक ने एक्ट्रेस सना जावेद के साथ अपनी तीसरी शादी की तस्वीरें शेयर की थी। जिसे देख फैंस भी हैरान रह गए थे।
सानिया मिर्जा से हुए अलग: साल 2010 में शोएब मलिक ने पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से शादी रचाई थी। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। जिसके बाद दोनों ने एक होने का फैसला किया। लेकिन 14 साल का यह रिश्ता और आगे नहीं चल सका। शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने साल 2024 में एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया।

इजहान को कर रहे हैं परेशान: शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का एक बेटा इजहान है। शोएब मलिक की तीसरी शादी का असर उनके बेटे इजहान पर भी पड़ता हुआ देख रहा है। पाकिस्तानी पत्रकार से फोन पर बात करते हुए सानिया मिर्जा ने अपने 5 साल के बेटे इजहान को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। सानिया मिर्जा ने बताया कि शोएब मलिक की शादी के बाद से ही उनका बेटा मानसिक रूप से परेशान है।
सानिया मिर्जा के मुताबिक अजहान को उसके स्कूल में परेशान किया जा रहा है। क्योंकि बच्चे उसे उसके पिता की तीसरी शादी के बारे में पूछते रहते थे। जिसके कारण उसने स्कूल जाना भी पूरी तरह से बंद कर दिया है। इस घटना के बाद सानिया मिर्जा इजहान को दुबई से वापस भारत ले आई है। शोएब मलिक और सानिया मिर्जा दुबई में रहते थे। ऐसे में उनका बेटा इजहान भी वही के स्कूल में पढ़ता था। लेकिन शोएब की तीसरी शादी होने के बाद से ही अब उनके बेटे को भी अपनी मां के साथ वापस भारत आना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications