अपनी बीवियों का उड़ाते हैं मजाक, करते हैं ऐसा सलूक? सामने आया सानिया मिर्जा का वीडियो
Sania Mirza Video Viral: लंबे समय तक साथ रहने के बाद आखिरकार सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की जोड़ी टूट गई है। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी कर ली है। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने कुछ महीने पहले ही तलाक ले लिया था। सानिया मिर्जा के घर वालों ने अब इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
टीम ने लिखी यह बात: सानिया मिर्जा की टीम ने उनके परिवार के हवाले से लिखा कि सानिया ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है। हालांकि, आज उनके लिए ऐसा कर पाना बेहद मुश्किल है। सभी के सामने उन्हें अब यह मैसेज शेयर करने की जरूरत पड़ रही है। शोएब और उनका कुछ महीने पहले ही तलाक हो गया है। वह शोएब को उनके आगे की जीवन के लिए शुभकामनाएं देती हैं।

वीडियो आया सामने: शोएब मलिक से सानिया मिर्जा के तलाक के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही है। सानिया मिर्जा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सानिया मिर्जा पाकिस्तानी क्रिकेटरों के बारे में कुछ बात कहती हुई दिखाई दे रही हैं। वह बताती हैं कि आखिर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स अपनी बीवी के साथ कैसा सलूक करते हैं?
बीवियों का बनाते हैं मजाक: दरअसल, सानिया शोएब के द मिर्जा मलिक शो का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शोएब मलिक कहते हैं कि हमारा यह है कि हम पैदा होते हैं और हमें प्यार मिलता है। उसके बाद डांट का सिलसिला शुरू होता है। पहले पेरेंट्स से और फिर बीवियों से। शोएब मलिक बोल ही रहे होते हैं कि सानिया मिर्जा बीच में रोकते हुए अपनी बात कह देती है। सानिया मिर्जा कहती है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी बस अपने बीवियों का मजाक बनाना जानते हैं।
सानिया मिर्जा के मुताबिक पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की सबसे बड़ी हॉबी बीवियों का मजाक उड़ाना है। यह सभी आपस में बैठकर बस एक दूसरे की बीवियों पर चुटकी लेते रहते हैं। सानिया मिर्जा ने इस शो के जरिए को यह बता दिया कि आखिर पाकिस्तान में बीवियों के प्रति वहां के क्रिकेटर किस तरह का व्यवहार रखते हैं। सानिया मिर्जा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications