Sameer Minhas Religion: किस जाति से हैं समीर मिन्हास? पाक क्रिकेटर के परिवार के बारे में हर डिटेल
Sameer Minhas Religion: अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत के खिलाफ तूफानी 172 रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज समीर मिन्हास (Sameer Minhas) रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं। लेकिन अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा समीर फिलहाल अपने 'सरनेम' और 'धर्म' को लेकर चर्चा में हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सर्च कर रहे हैं कि क्या पाकिस्तान की टीम में खेल रहा यह खिलाड़ी हिंदू है? दरअसल सरनेम की वजह से उनके धर्म को लेकर भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

भारत में विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और पंजाब में 'मिन्हास' सरनेम का इस्तेमाल मुख्य रूप से सूर्यवंशी राजपूत करते हैं, जो हिंदू धर्म से ताल्लुक रखते हैं। जब समीर ने भारत के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली, तो भारतीय फैंस के बीच यह कौतूहल पैदा हो गया कि क्या वह एक हिंदू खिलाड़ी हैं।
Sameer Minhas Religion (समीर मिन्हास का धर्म)
समीर मिन्हास के धर्म को लेकर चल रहे तमाम कयासों के बीच सच यह है कि समीर मुस्लिम हैं। वे पाकिस्तान के उभरते हुए सितारे और इंटरनेशनल खिलाड़ी अराफात मिन्हास (Arafat Minhas) के छोटे भाई हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भी मिन्हास सरनेम वाले लोग बड़ी संख्या में रहते हैं, जो इस्लाम धर्म को मानते हैं। एक स्थिति ऐसी हो सकती है कि कन्वर्जन के बाद उनका नाम तो बदल गया लेकिन सरनेम वही रख लिया गया। इस वजह से असमंजस की स्थिति बन जाती है। ऐसा कई अन्य
BCCI अध्यक्ष भी लगाते हैं 'मिन्हास' सरनेम
बीसीसीआई के अध्यक्ष मिथुन मिन्हास का सरनेम भी वही है। हालांकि वह जम्मू से आते हैं और हिंदू हैं। समीर मिन्हास के बारे में लोगों की जिज्ञासा का एक कारण मिथुन मिन्हास की जाति और सरनेम भी है।
Sameer Minhas ने रचा इतिहास
समीर ने मैदान पर आज जो किया, वह सदियों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने महज 113 गेंदों पर 172 रनों की पारी खेली, जिसमें 17 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इस पारी के साथ उन्होंने सामी असलम का 13 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अंडर 19 एशिया कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम को 191 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पाक ने इस जीत के साथ ख़िताब अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications