IND vs WI: 'वो 1000 रन बना ले फिर भी', ईशान किशन को लेकर पाकिस्तानी दिग्गज का बयान

West Indies vs India, Salman Butt on Ishan Kishan: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम को पहले टी-20 मैच में हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम के युवा बल्लेबाज पहले मैच में निराशजनक प्रदर्शन किया। भारतीय टीम को इस साल वर्ल्ड कप अपने देश में ही खेलना है। इस लिहाज से खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की पैनी नजर बनी हुई है।

ईशान किशन ने दिखाया दम: भारत के लिए वनडे सीरीज में ईशान किशन ने टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीनों ही मुकाबलों में अर्धशतक जड़ एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। भारत लंबे समय से कोई बाएं हाथ के बल्लेबाज की तलाश कर रही थी जो ओपनिंग में टीम को दमदार शुरुआत दिला सके। ईशान किशन ने वनडे में खुद को साबित किया है।

Salman Butt 1

सलमान बट ने जाहिर की नाराजगी: पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान सलमान बट ने ईशान किशन की अनदेखी पर सवाल किया है। ईशान किशन ने वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। इसके बावजूद उन्हें लगातार मौके नहीं दिए गए थे। सलमान बट ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि ईशान किशन चाहे कितने भी रन बना ले लेकिन वो वर्ल्ड कप के लिए टीम की पहली पसंद नहीं होंगे।

200 रन बनाने के बाद बाहर: सलमान बट ने कहा कि शायद ही कोई टीम होगी, जिसने दो सौ रन बनाने वाले खिलाड़ी को बाहर किया होगा। ईशान के साथ भारत का प्रयोग भ्रमित करने वाला था। एक आदमी को 200 रन बनाने के बाद बाहर कर दिया गया, इसका क्या मतलब है? या तो वो इस सच को स्वीकार कर लें कि वो टीम के लिए दूसरे ऑप्शन ही रहेंगे। भले ही वो एक पारी में 1000 रन भी बना लें। इसके बावजूद भी उनके चयन संशय बना रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+