तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'साक्षी को भी नहीं पता था, महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ दी'

धोनी के पूर्व कोच चंचल भट्टाचार्य ने कहा कि धोनी का ये फैसला बिल्कुल सही वक्त पर आया है।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सफलतम कप्तानों में शुमार और मौजूदा सीमित ओवरों की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को एक बयान जारी कर इसकी घोषणा की।

 महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ते ही विराट कोहली पर बढ़ा दबाव, कैसे? महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ते ही विराट कोहली पर बढ़ा दबाव, कैसे?

धोनी इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टी-20 श्रृंखलाओं में टीम की कमान नहीं संभालेंगे, हालांकि वह टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

धोनी के फैसले को सही ठहराया उनके पूर्व कोच चंचल भट्टाचार्य ने

धोनी ने अपनी कप्तानी से त्यागपत्र उसी अंदाज में दिया, जिसके लिए वो जाने जाते हैं, मतलब की बिल्कूल कूल रहकर उनके इस फैसले को सही ठहराया उनके पूर्व कोच चंचल भट्टाचार्य ने, जिन्होंने कहा कि धोनी का ये फैसला बिल्कुल सही वक्त पर आया है, अब वो खुलकर क्रिकेट खेलना चाहते हैं, अभी भी उनके अंदर काफी क्रिकेट बाकी है।

पत्नी साक्षी रावत भी धोनी के फैसले से अंजान थीं

चंचल ने कहा कि धोनी कप्तानी छोड़ रहे हैं, इस बारे में उनके परिवार वालों में से किसी को पता नहीं था, यहां तक की उनकी पत्नी साक्षी रावत भी इस बात से अंजान थीं।

पत्नी साक्षी रावत को माही पर गर्व है

इस मुद्दे पर साक्षी ने भावुक अंदाज में ट्वीट करके धोनी के प्रति अपने प्यार और इज्जत को दर्शाया है। साक्षी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा कि कोई भी ऐसा पर्वत नहीं है जो तुम्हें उस पर चढ़ने(बड़ी-बड़ी उपलब्धियों) से रोक सके, तुम पर गर्व है!!!

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
POLLS
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Yes No
Settings X