मैच के बीच में साक्षी धोनी ने किया पोस्ट, जल्द खत्म करो मैच, बच्चा आने वाला है
महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स टीम से एक खास अपील की जोकि काफी चर्चा में है। दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करके टीम से अपील की कि मैच को जल्दी खत्म करें क्योंकि वह जल्द ही बुआ बनने वाली हैं।
साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, प्लीज आज गेम जल्दी खत्म कर लें चेन्नई सुपर किंग्स। जल्द ही बच्चा आने वाला है। होने वाली बुआ की आप लोगों से यह अपील है। अहम बात है कि चेन्नई की टीम ने मैच को समय से पहले खत्म भी किया और सनराइजर्स हैदराबाद को इस आईपीएल की सबसे बड़ी हार भी थमा दी है।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने 212 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 19वें ओवर में 134 रन पर ही सिमट गई। मैच में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 98 रनों की पारी खेली और वह दो रन से शतक से चूक गए। मैच में तुषार देशपांडे ने चार विकेट झटके और चेन्नई की जीत को बड़ा बनाने में अहम योगदान दिया।
ऋतुराज ने इस मैच में 54 गेंदों पर 98 रनों की पारी खेली और डेरिल मिचेल के साथ 107 रनों की साझेदारी की। दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत चेन्नई की टीम ने 212 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं देशपांडे ने महज 27 रन देकर मैच में 4 विकेट अपने नाम किए। जबकि पथिराना ने 17 रन देकर 2 विकेट झटका।
तरुण देशपांडे ने विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड को मैच में 13 रन के स्कोर पर आउट किया, जबकि अनमोलप्रीत सिंह को शून्य के स्कोर पर ही पवेलियन भेज दिया। अभिषेक शर्मा 15 और पैट कमिंस को देशपांडे ने 5 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। वहीं पथिराना ने एडन मारक्रम और हेनरिक क्लासेन का विकेट अपने नाम किया।
इस जीत के साथ ही पांच बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में पांचवे पायदान पर पहुंच गई है। चेन्नई के पास 10 अंक हो गए हैं। चेन्नई का अगला मुकाबा पंजाब किंग्स के साथ बुधवार को होगा।












Click it and Unblock the Notifications