Sakshi Dhoni ने एमएस धोनी के साथ शेयर की खास तस्वीर, कैप्शन में लिखी दिल छू लेने वाली बात
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया से दूर ही रहते हैं। लेकिन उनकी वाइफ साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
नई दिल्ली, 18 अगस्त: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया से दूर ही रहते हैं। लेकिन उनकी वाइफ साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर परिवार के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। फैंस इन तस्वीरों और वीडियो पर जमकर प्यार लुटाते हैं। वह इन पोस्ट को लाइक करते हैं और इन पर कमेंट भी करते हैं। गुरुवार को साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की। इसमें धोनी और उनके अलावा कई अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं।

पूर्णा और प्रियांशु भी आए नजर
इंस्टाग्राम पर शेयर ग्रुप फोटो में एमएस धोनी, साक्षी और अखिल भारतीय फुटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल भी नजर आ रही हैं। पूर्णा और साक्षी काफी अच्छी दोस्त हैं। दोनों अक्सर साथ में नजर आती हैं। इसके अलावा तस्वीर में धोनी के खास दोस्त प्रियांशु चोपड़ा दिख रहे हैं। वह धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की क्रिएटिव डेवलपमेंट हेड हैं। फोटो के साथ कैप्शन में साक्षी ने लिखा, परिवार जैसे दोस्त...वास्तव में परिवार!
View this post on Instagram

चेरी से किया था मेकअप
साक्षी की यह तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में धोनी काले रंग की शर्ट में नजर आ रहे हैं। हाल ही में साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह फ्रूट-मेकअप कर रही थीं। दरअसल सोशल मीडिया पर फ्रूट-मेकअप चैलेंज चल रहा था। साक्षी ने भी इसी चैलेज के तहत चेरी से अपना मेकअप किया था। उन्होंने अपने मेकअप का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था। इंस्टाग्राम पर साक्षी के 4.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

धोनी का इंटरनेशनल करियर
महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल करियर में 90 टेस्ट की 144 पारियों में 38.09 की औसत और 59.11 के स्ट्राइक रेट से 4876 रन बनाए हैं। धोनी ने टेस्ट में 33 अर्धशतक और 6 शतक जड़े हैं। 350 वनडे में धोनी ने 50.57 की औसत और 87.56 के स्ट्राइक रेट से 10773 रन बनाए हैं। उन्होंने एकदिवसीय में 73 अर्धशतक और 10 शतक जड़े हैं। वहीं 98 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में माही ने 37.60 की औसत और 126.13 के स्ट्राइक रेट से 1617 बनाए जड़े हैं। धोनी ने टी20 में दो अर्धशतक भी लगाए हैं।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications