Sakshi Dhoni ने रेड चेरी से किया मेकअप, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही सोशल मीडिया से दूर रहते हों पर उनकी वाइफ साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
नई दिल्ली, जुलाई 24: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही सोशल मीडिया से दूर रहते हों पर उनकी वाइफ साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। यूजर्स उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते हैं, वह इन पोस्ट को लाइक और कमेंट भी करते हैं। हाल ही में साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह फ्रूट-मेकअप कर रही हैं।

चेरी से किया मेकअप
इंस्टाग्राम पर शेयर इस वीडियो को अब तक करीब 3 लाख लोगों ने लाइक किया है। वहीं 24 घंटे में इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा बार देखा भी जा चुका है। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों फ्रूट-मेकअप चैलेंज चल रहा है। साक्षी ने भी इसी चैलेज के तहत चेरी से अपना मेकअप किया। उन्होंने अपने मेकअप का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया। साक्षी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर साक्षी के 4.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
View this post on Instagram

धोनी का इंटरनेशनल करियर
बात करें अगर महेंद्र सिंह धोनी के इंटरनेशनल करियर की तो उन्होंने 90 टेस्ट की 144 पारियों में 38.09 की औसत और 59.11 के स्ट्राइक रेट से 4876 रन बनाए हैं। धोनी ने टेस्ट में 33 अर्धशतक और 6 शतक जड़े हैं। 350 वनडे में धोनी ने 50.57 की औसत और 87.56 के स्ट्राइक रेट से 10773 रन बनाए हैं। उन्होंने एकदिवसीय में 73 अर्धशतक और 10 शतक जड़े हैं। वहीं 98 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में माही ने 37.60 की औसत और 126.13 के स्ट्राइक रेट से 1617 बनाए जड़े हैं। धोनी ने टी20 में दो अर्धशतक भी लगाए हैं।

इंग्लैंड में मनाया था बर्थडे
धोनी और साक्षी ने हाल ही में इंग्लैंड में अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। यहीं पर धोनी का 41वां बर्थडे भी मनाया गया था। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले में भी माही मैदान पर नजर आए थे। मैच के बाद धोनी भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बातचीत कर उन्हें जरूरी टिप्स भी दिए थे। धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो पर वह अभी भी आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। लीग के 15वें सीजन में उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। टीम ने 14 में से सिर्फ 4 ही मुकाबले जीते थे।












Click it and Unblock the Notifications