Sai Sudharsan का फ्लॉप शो देख फूटा फैंस का गुस्सा, क्या रुतुराज गायकवाड़ के साथ हो रही नाइंसाफी?
Fans Troll Sai Sudharsan: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय टीम मुश्किलों में आ गई है। मैच के तीसरे दिन भारत एक बार फिर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका है। चोटिल कप्तान शुभमन गिल की जगह टीम में शामिल किए गए युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने एक बार फिर निराश किया, जिससे भारतीय टीम दबाव में आ गई है।
लगातार फ्लॉप हो रहे हैं साई सुदर्शन (Fans Troll Sai Sudharsan)
मेजबान टीम की पहली पारी में बल्लेबाज़ों को संघर्ष करना पड़ा और उन्होंने 92 रनों पर दो विकेट खो दिए। इस पिच पर साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन का विशाल स्कोर बनाया था। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के विकेट गिरने के बाद साई सुदर्शन से एक ठोस पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह एक बार फिर बल्ले से असफल रहे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ को कोलकाता में पहले टेस्ट से बाहर रखा गया था और गुवाहाटी में मिले मौके को वह भुना नहीं पाए।

खराब शॉट खेल आउट हुए साई सुदर्शन
साई सुदर्शन को स्पिनर साइमन हार्मर ने आउट किया। हार्मर की एक छोटी गेंद को सुदर्शन ने मिड-विकेट की ओर तेज पुल करने की कोशिश की। फील्डर रायना रिकलटन ने गेंद को पहली बार में छोड़ा, लेकिन तुरंत दूसरी बार में लपककर सुदर्शन की पारी का अंत कर दिया। साई सुदर्शन 40 गेंदों पर सिर्फ 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिससे भारतीय टीम गहरे संकट में आ गई।
फैंस ने उठाए चयन पर सवाल
साई सुदर्शन के लगातार फ्लॉप शो के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है। कई फैंस ने उनके चयन पर गंभीर सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि उन्हें घरेलू प्रदर्शन के बजाय IPL के प्रदर्शन या 'पसंदीदा' होने के कारण लगातार मौके मिल रहे हैं। फैंस ने उनकी जगह सरफराज खान और रुतुराज गायकवाड़ जैसे घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका देने की मांग की है। खास तौर पर पिछले कुछ समय से लगातार रन बनाने वाले रुतुराज गायकवाड़ को लेकर लगातार फैंस अपनी बात कह रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यीजर ने अपने कमेंट में कहा कि सुदर्शन नंबर 3 पर लगातार रन नहीं बना पा रहे हैं, और उनके टेस्ट क्रिकेट में 10 पारियों में औसत 28 है। कुछ यूजर्स ने तो मुख्य कोच गौतम गंभीर और चयन समिति पर भी पक्षपात का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications