साहिबजादा फरहान ने नामीबिया जैसी कमजोर टीम पर चलाया चाबुक, 15 बाउंड्री से जड़ा नाबाद शतक

Sahibzada Farhan: पाकिस्तान के खिलाड़ी साहिबजादा फरहान को कौन नहीं जानता है। एशिया कप के दौरान जिस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ मैच के दौरान बादतमीजी की हदें पार कर दी थी, वही खिलाड़ी नामीबिया के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले में आज शेर बना हुआ नजर आया।

कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर नामीबिया के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तानी टीम ने जमकर रन बटोरे। पाकिस्तानी टीम कमजोरों के खिलाफ हमेशा रन बनाने की प्रवृति को इस बार भी बरकरार रखने में सफल रही और साहिबजादा फरहान ने सैकड़ा जमा दिया।

Sahibzada Farhan

टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान और साइम अयूब बल्लेबाजी करने के लिए आए। हालांकि अयूब का बल्ला ज्यादा नहीं चल पाया। वह महज 14 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए।

साहिबजादा फरहान का तूफानी शतक

तीसरे स्थान पर खेलने के लिए आज कप्तान सलमान अली आए और 38 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इस बीच साहिबजादा फरहान क्रीज पर लगातार बने रहे। चौके और छक्कों की बारिश करते हुए फरहान अपने शतक के करीब चले गए। अंतिम गेंद तक वह टिके और 58 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 4 छक्कों के साथ 15 बाउंड्री जमाई।

पाकिस्तानी टीम के लिए अंत में शादाब खान का बल्ला भी जमकर चला। वह 22 गेंदों का सामना करते हुए 36 रनों की नाबाद पारी खेलकर लौटे और पाकिस्तानी टीम का स्कोर 3 विकेट पर 199 रनों तक पहुंचा दिया।

पाक टीम में हुए आज बदलाव

पाकिस्तानी टीम की प्लेइंग इलेवन में आज कुछ बदलाव किये गए थे। बाबर आज़म को टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह देने के बावजूद बैटिंग करने नहीं भेजा। शाहीन शाह अफरीदी को टीम से बाहर कर दिया गया। अफरीदी की जगह पाक टीम में सलमान मिर्जा को शामिल कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+