सचिन तेंदुलकर के निजी गार्ड ने सर्विस गन से खुद को मारी गोली, इस वजह से कर लिया जीवन समाप्त

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात एक गार्ड ने ख़ुदकुशी कर ली। स्टेट रिजर्व पुलिस बल के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या जैसा कड़ा कदम उठा लिया। इस गार्ड की पहचान प्रकाश कापड़े के रूप में हुई है। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके पीछे की थोड़ी जानकारी सामने आई है।

घटना रात 1 बजकर 30 मिनट पर प्रकाश के घर पर हुई। वह अपने घर जामनेर में छुट्टी पर गए हुए थे। वह अपने पीछे बूढ़े मां-बाप, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए। प्रकाश की उम्र 39 साल थी। सर्विस गन से उन्होंने खुद को गोली मारकर जीवन समाप्त कर लिया।

sachin tendulkar

घटना के बाद पुलिस ने उनके शव को अटोप्सी करने के लिए भेजा है लेकिन फ़िलहाल कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि प्रकाश ने निजी कारणों से खुद को गोली मारते हुए जीवन समाप्त कर लिया। पुलिस इस मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ करने में भी जुटी हुई है। फ़िलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

स्टेट रिजर्व पुलिस फ़ोर्स के इस जवान को सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में लगाया गया था। वीवीआईपी सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला होने की वजह से पुलिस भी इसकी गहनता से जांच कर रही है। जामनेर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्दी ही इस पर कोई अहम जानकारी सामने आ सकती है।

गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर को इस समय आईपीएल में व्यस्त देखा गया है। वह मुंबई इंडियंस के डगआउट में टीम के साथ रहते हैं। मुंबई इंडियंस इस सीजन आईपीएल में प्लेऑफ़ तक का सफर भी तय नहीं कर पाई। मुंबई को लगातार हार का सामना करना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+