सचिन, कोहली ने दी 'मदर्स डे' की बधाई, शेयर किया 'आई' के साथ बिल्ली का अनोखा रिश्ता

नई दिल्ली, 8 मई: भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने मदर्स डे पर अपनी भावनाओं को शेयर किया है। दुनिया के कई देशों में हर साल मदर्स डे मनाया जाता है। ये मई के दूसरे रविवार पर सेलिब्रेट होता है। इस बार ये 8 मई है जब मदर्स डे मनाया जा रहा है।

Sachin Tendulkar, Virat Kohli shares wish on Mothers day

Recommended Video

    IPL 2022: Lucknow के खिलाफ कहां हुई KKR से चूक Shreyas Iyer बोले ये | वनइंडिया हिंदी

    सचिन ने इस दौरान अपनी आई की फोटो शेयर की। फोटो चुलबुली है क्योंकि एक बिल्ली सचिन की मां के साथ खेल रही है। वह शायद उनके खाने में दिलचस्पी दिखा रही है क्योंकि आई खाना खा रही हैं और बिल्ली को देखकर हंस रही हैं।

    सचिन ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करने के बाद कहा कि भले ही हमारे पास दुनिया की चिंताएं हों लेकिन हमारी माताओं की मुख्य चिंता इसी बात को लेकर होती है कि हमने खाना खाया या फिर नहीं। ऐसा होता है मां का प्यार।

    ये मेरी 'आई' और पालतू बिल्ली है। उनका रिश्ता भी स्पेशल है। वह भी अपना खाना तब खाती है जब 'आई' खाती है।

    mother day

    बुरी तरह खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने भी ट्वीट किया और कहा सभी माताओं को प्यार और खुशियां। आपकी ताकत का कोई मुकाबला नहीं कर सकता और आपको मदर्स डे की मुबारकबाद।

    इस दिन दुनिया के लोग अपनी माताओं को गिफ्ट देते हैं जो अक्सर सरप्राइज वाले होते हैं, उनको घुमाने के लिए खूबसूरत जगहों पर लेकर जाते हैं लेकिन इस साल कोविड की करामात के चलते सेलिब्रेशन उस जोरों पर नहीं होगा।

    जहां तक विराट कोहली की बात तो उनका गोल्डन डक पर आउट होना लगातार जारी है। दुनिया की सबसे घटिया फॉर्म का भी मजाक बनाकर रख देने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 1 गेंद पर बिना खाता खोले चलते बने।

    हालांकि इस बात की संभावना शून्य है कोहली गंभीरता से विफलता को स्वीकार करेंगे लेकिन फैंस के लिए तो लंबा इंतजार बढ़ गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+