सचिन तेंदुलकर ने स्मार्ट लुक वाली फोटो शेयर की, फैन्स से पूछा बताओ कहां खड़ा हूं
सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं, फैन्स को यह अंदाज पसंद है।

Sachin Tendulkar Posts on Instagram: सचिन तेंदुलकर अपने करियर के दिनों में मैदान पर ख़ासा एक्टिव रहते थे। संन्यास के बाद वह मैदान से बाहर भी एक्टिव रहते हैं। खास बात यह है कि सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल काफी करते हैं और उनके फैन्स भी वहां उनसे जुड़े रहते हैं। उनकी लोकप्रियता में अज भी कोई कमी नहीं आई है। जहाँ भी वह जाते हैं, फैन्स उनकी झलक पाने के लिए लालायित रहते हैं। इन्स्टाग्राम पर उन्होंने कुछ पोस्ट कर फैन्स से सवाल पूछा है।
अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो शेयर करते हुए सचिन तेंदुलकर ने बैकग्राउंड को देखकर शहर का पता लगाने के लिए फैन्स से पूछा। उन्होंने कहा कि क्या आप जानते हैं कि कौन सा शहर है? ब्लैक शूट में सचिन तेंदुलकर अपने स्मार्ट लुक के साथ दिखाई दे रहे हैं और पीछे बड़ी इमारतों की चमक दिखाई दे रही है। अपने आधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने फोटो शेयर किये।
फैन्स को पसंद आया तेंदुलकर का अंदाज
तेंदुलकर की यह कुछ ही समय में काफी ज्यादा वायरल हो गई। 7 लाख से ज्यादा लोग उसे लाइक कर चुके थे और काफी कमेंट्स भी देखने को मिले। एक फैन ने इस पोस्ट कर कमेन्ट करते हुए बताया कि यह बैंकॉक शहर का नज़ारा है। तेंदुलकर के फैन्स उनकी फोटो देखकर खुश दिखाई दे रहे थे और लिख रहे थे कि हम आपसे काफी ज्यादा प्यार करते हैं।
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में खेले थे तेंदुलकर
गौरतलब है कि तेंदुलकर संन्यास के बाद कुछ रिटायर्ड क्रिकेटरों की फ्रेंचाइजी लीग में खेलते दिखे हैं। हाल ही में वह रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे एडिशन में खेले थे। पहले सीजन में भी वह खेलते हुए दिखाई दिए थे। फैन्स का वही उत्साह तेंदुलकर के लिए अब भी नज़र आता है। कुछ समय पहले फ्लाईट में तेंदुलकर के फैन्स उनको देखकर -सचिन-सचिन का नारे लगाते दिखे थे। इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications