ICC World Cup 2023: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर विश्व कप 2023 के ग्लोबल एंबेसडर नामित
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत के दिग्गज और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए ग्लोबल एंबेसडर के रूप में नामित किए गए हैं। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के शुरू होने के दो दिन ही दिन बचे हैं।
मास्टर ब्लास्टर, जिनके पास अपने करियर में 2003 वनडे वर्ल्ड कप में 11 मैचों में 673 रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट के उद्घाटन की घोषणा करेंगे।

तेंदुलकर ने कहा- टूर्नामेंट का उत्साहपूर्वक इंतजार कर रहा हूं
सचिन तेंदुलकर ने कहा कि 1987 में बॉल बॉय बनने से लेकर छह संस्करणों में देश का प्रतिनिधित्व करने तक, विश्व कप ने हमेशा मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखा है। 2011 में विश्व कप जीतना मेरी क्रिकेट यात्रा का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है। इतनी सारी विशेष टीमें और खिलाड़ी भारत में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में कड़ी प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं। मैं इस शानदार टूर्नामेंट का उत्साहपूर्वक इंतजार कर रहा हूं।
पूर्व आईसीसी एंबेसडर भी मौजूद रहेंगे
सबसे बड़े क्रिकेट विश्व कप में अब तक के पूर्व आईसीसी एंबेसडर भी मौजूद रहेंगे। इसमें वेस्टइंडीज के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स, दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स, इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन, ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच, श्रीलंका के महान स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन, न्यूजीलैंड के रॉस टेलर, भारत के सुरेश रैना और पूर्व कप्तान मिताली राज और पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications