सचिन तेंदुलकर ने 'फेक विज्ञापनों' के खिलाफ लिया एक्शन, चर्बी घटाने वाले तेल, स्प्रे कर रहे हैं लोगों को गुमराह
Sachin Tendulkar against Fake Advertisements: सचिन तेंदुलकर और उनकी टीम ने मुंबई क्राइम ब्रांच में एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। आइए जानते हैं यह मामला क्या है।

भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने मुंबई क्राइम ब्रांच साइबर सेल में गुरुवार को एक क्रिमिनल कंप्लेंट दायर की है। शिकायत कहती है कि सचिन के नाम पर इंटरनेट पर कई ऐसे विज्ञापन मौजूद हैं जो गलत जानकारी दे रहे हैं।
यह विज्ञापन सचिन की फोटो, आवाज को गलत तरीके से इस्तेमाल करते हुए मास्टर ब्लास्टर को अपने उत्पाद का ब्रांड एंबेसडर बताते हैं और उपभोक्ताओं को गलत जानकारी दे रहे हैं। सचिन ने ऐसे लोगों की करतूत के खिलाफ एडीशनल कमिश्नर ऑफ क्राइम शशि कुमार मीणा के पास यह शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत में बताया गया है कि फेसबुक पर 5 मई को पेट की चर्बी जलाने का एक ऑयल सचिन की फोटो के साथ दिखाया गया। यहां तक कि यह भी लिखा गया कि इस तेल को सचिन भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसा ही एडवर्टाइजमेंट इंस्टाग्राम पर भी दिखाया गया।
ऐसे ही एक वेबसाइट है जिसने शरीर की चर्बी गलाने वाला स्प्रे सचिन के नाम पर बेचना शुरू कर दिया और बताया कि यह प्रोडक्ट सचिन ने खुद सपोर्ट किया है। इतना ही नहीं इस प्रोडक्ट को खरीदने वालों को सचिन द्वारा साइन की गई टी-शर्ट फ्री में देने का दावा भी किया गया।
साइबरसेल मामले की छानबीन कर रहा है और यह केस इंडियन पैनल कोड की धाराओं के तहत दर्ज किया है जिसमें धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह पहली बार नहीं है जब सचिन को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा है। 2020 में भी सचिन की टीम ने बताया था कि दिग्गज के नाम पर कुछ लोग अपने उत्पाद बेचते हैं लेकिन इसके लिए मास्टर ब्लास्टर की परमिशन नहीं ली जाती है।
इस समय यह खेल केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में कई सेलिब्रिटीज के साथ हो रहा है। कई केस में पहले से ही डैमेज हो चुका होता है। उपभोक्ता इनके जाल में फंस जाते हैं। ऐसे में सेलिब्रेट इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि वे जागरूक बने रहें और ऐसे मामले सामने आने पर जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी कार्रवाई करें।












Click it and Unblock the Notifications