Virat Kohli के टेस्ट से संन्यास पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, कही दिल छूने वाली बात
Sachin Tendulkar on Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा अब टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा नहीं हैं। दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया, जिससे फैंस और क्रिकेट जगत हैरान रह गया। खासकर विराट कोहली का अचानक लिया गया फैसला चर्चा का विषय बना रहा। अब इस मुद्दे पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी (Sachin Tendulkar on Virat Kohli)
सचिन तेंदुलकर ने बीबीसी स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से व्यक्तिगत फैसला है और इसमें किसी बाहरी व्यक्ति को टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी को यह नहीं कहना चाहिए कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। उन्होंने आगे कहा कि जब कोई खिलाड़ी संन्यास का फैसला लेता है तो उसके पीछे कई मानसिक और शारीरिक कारण होते हैं, जिन्हें सिर्फ वही खिलाड़ी समझ सकता है।

खिलाड़ी से सवाल करने का किसी को हक नहीं
सचिन ने कहा कि खिलाड़ी को ही पता होता है कि उसका शरीर लंबे फॉर्मेट के लिए कैसा रिस्पॉन्ड कर रहा है। उसका मानसिक संतुलन क्या कह रहा है। ऐसे में ये फैसला सिर्फ उसी का होता है, कोई और उस पर निर्णय नहीं दे सकता। विराट कोहली ने अपने 14 साल के टेस्ट करियर में 123 टेस्ट मैचों में 9,230 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक लगाए।
विराट कोहली ने किया था भावुक पोस्ट
विराट कोहली ने सोशल मीडिया के ज़रिए एक भावुक पोस्ट में अपने टेस्ट करियर को अलविदा कहा और फैंस को प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। कोहली के बाद अब केवल वनडे क्रिकेट में उनकी भूमिका बची है। वहीं, रोहित शर्मा ने भी टेस्ट से विदाई ले ली है लेकिन वह 2027 वर्ल्ड कप तक वनडे टीम की कप्तानी करते रहेंगे। ये दोनों दिग्गज अब भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 का खिताब जीतना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications