'दिल में भी तिरंगा, घर पर भी तिरंगा', Sachin Tendulkar ने अपनी छत पर फहराया राष्ट्रध्वज
इसके तहत 13 से 15 अगस्त तक हर भारतवासी अपने घर मे तिरंगा फहरा रहे हैं और सभी से फहराने की अपील भी कर रहे हैं। सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है।
नई दिल्ली, 14 अगस्त: भारत अपनी आजादी के 75 साल पूरे करने जा रहा है। 75 साल पूरा करने की खुशी में देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी के इस बेहद खास मौके पर नरेंद्र मोदी सरकार 'हर घर तिरंगा' अभियान चला रही है। इसके तहत 13 से 15 अगस्त तक हर भारतवासी अपने घर मे तिरंगा फहरा रहे हैं और सभी से फहराने की अपील भी कर रहे हैं। सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है।
तिरंगा मेरी शान, तिरंगा मेरी जान; इरफान पठान ने की 'हर घर तिरंगा' अभियान के लिए फैंस से अपील
सचिन ने भी फहराया तिरंगा
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी देशभक्ति के रंग में रंग गए हैं। तेंदुलकर ने भी अपने घर पर तिरंगा फहराया है। पूर्व महान खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने घर की बालकनी में तिरंगा फहराया। सचिन ने ट्वीट कर कहा, ‘'हमेशा रहा है मेरे दिल में तिरंगा, आज लहराएगा मेरे घर पर भी तिरंगा। 'दिल में भी तिरंगा, घर पर भी तिरंगा, जय हिंद।''
𝐃𝐢𝐥 𝐌𝐞𝐢𝐧 𝐁𝐡𝐢 𝐓𝐢𝐫𝐚𝐧𝐠𝐚 𝐆𝐡𝐚𝐫 𝐏𝐚𝐫 𝐁𝐡𝐢 𝐓𝐢𝐫𝐚𝐧𝐠𝐚! 🇮🇳#AzadiKaAmritMahotsav #HarGharTiranga pic.twitter.com/SayDOYri1j
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 13, 2022
इरफान भी हुए अभियान में शामिल
सचिन तेंदुलकर से पहले पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अपने घर पर तिरंगा फहराया और देशवासियों से भी इस अभियान में शामिल होने की बात कही। इरफान ने अपने वीडियो में लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘'तिरंगा मेरी जान, तिरंगा मेरी शान, हर भारतीय दिल से गाए तिरंगा मेरा अभिमान, आइए सभी मिलकर 13 से 15 अगस्त के बीच में हर घर तिरंगा मुहिम में साथ मिलकर हर घर में तिरंगा लहराए।''
#HarGharTiranga #IndependenceDay2022 pic.twitter.com/d9A9UWRaFZ
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) August 12, 2022
धोनी ने बदली इंस्टा DP
इतना ही नहीं पूर्व दिग्गज भारतीय कप्तान और हमेशा सोशल मीडिया से दूर रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपनी इंस्टाग्राम DP को बदला है। उन्होंने अपनी DP बदलकर नई तस्वीर में भारतीय ध्वज लगाया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा- 'भाग्य है मेरा, मैं एक भारतीय हूं।'
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी अपनी सोशल मीडिया DP बदली है। वाकई में पूरे भारत के ऊपर देशभक्ति का रंग देखते ही बन रहा है।