पाकिस्तान की खैर नहीं! सचिन ने वीडियो कॉल पर वैभव सूर्यवंशी को दिया जीत का गुरु मंत्र, जीत का प्लान तैयार
IND vs PAK: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) के महामुकाबले से पहले भारतीय युवा ब्रिगेड का जोश हाई है। सुपर-6 के इस सबसे बड़े मैच से पहले टीम इंडिया को एक ऐसा 'सरप्राइज' मिला, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी।
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे में मौजूद भारतीय टीम को वीडियो कॉल कर जीत का खास मंत्र दिया है। बीसीसीआई (BCCI) ने सोशल मीडिया पर इस खास मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं।

सचिन तेंदुलकर ने इस वीडियो कॉल के दौरान युवा खिलाड़ियों, खासकर 15 वर्षीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी से लंबी बातचीत की। सचिन ने खिलाड़ियों को बताया कि पाकिस्तान जैसे हाई-वोल्टेज मैच में दबाव को कैसे झेलना है। उन्होंने तकनीक से ज्यादा अनुशासन, विनम्रता और फोकस रहने की अहमियत समझाई।
वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें
इस वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी सचिन की बातों को बड़े ध्यान से सुनते नजर आए। मास्टर ब्लास्टर ने युवाओं को समझाया कि सफलता मिलने पर भी अपने पैरों को जमीन पर कैसे टिकाए रखना है। सचिन के अनुभवों ने टीम में एक नई ऊर्जा फूंक दी है, जो रविवार के मैच में काफी काम आएगी।
भारत-पाक मैच में तीखापन
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से तीव्रता वाला होता है। दोनों टीमों के प्लेयर्स जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं। भारतीय टीम इस समय धांसू फॉर्म में चल रही है। वैभव सूर्यवंशी के ऊपर नजरें रहेंगी। उनके बल्ले से धमाकेदार बैटिंग देखने की उम्मीद में फैंस हर समय रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications