Sanju Samson नहीं पंत को इस दिग्गज ने बताया अपना फर्स्ट च्वॉइस, कहा- वर्ल्ड कप में टीम के लिए होगा X-Factor

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने का मौका दिया गया है। पहले वनडे में ही संजू सैमसन ने एक धमाकेदार पारी खेलकर अपनी अहमियत टीम के सामने रख दी थी।

Saba Karim on Rishabh Pant and Sanju Samson: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने का मौका दिया गया है। पहले वनडे में ही संजू सैमसन ने एक धमाकेदार पारी खेलकर अपनी अहमियत टीम के सामने रख दी थी। संजू सैमसन ने 63 गेंदों नाबाद 86 रन की पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था।

संजू सैमसन को लेकर फिर उठी आवाज

संजू सैमसन को लेकर फिर उठी आवाज

वर्ल्ड कप टीम में संजू सैमसन को टीम में नहीं चुने जाने पर भारतीय फैंस ने नाराजगी जाहिर की थी। अब एक बार फिर उनकी इस पारी के बाद संजू के फैंस उन्हें ऋषभ पंत से बेहतर बता रहे हैं। ऋषभ पंत को भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में टीम के लिए ओपन करने का मौका मिला था, लेकिन वह इस मैच में 14 गेंदों में सिर्फ 27 रन ही बना सके थे।

सबा करीम ने इस खिलाड़ी को बताया बेस्ट

सबा करीम ने इस खिलाड़ी को बताया बेस्ट

पूर्व भारतीय दिग्गज सबा करीम ने ऋषभ पंत और संजू सैमसन को लेकर चल रही इस बहस में अपनी राय दी है। सबा करीम के मुताबिक ऋषभ पंत आज टीम हैं तो उन्होंने यह जगह कमाया है। उन्होंने मिले मौकों का फायदा उठाया, जबकि इशान किशन और संजू सैमसन ऐसा करने में सफल नहीं रहे। वहीं अपनी टीम में विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन और इशान किशन को नहीं बल्कि पंत को ही प्राथमिकता देंगे।

पंत को बताया अपना फर्स्ट च्वॉइस

पंत को बताया अपना फर्स्ट च्वॉइस

इंडिया न्यूज को दिए इंटरव्यू में सबा करीम ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि पंत ही मेरी पहली पसंद हैं। वह वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित होंगे। उनमें मैच को पटलने का दम है। संजू सैमसन को लेकर उन्होंने कहा कि संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी विकेटकीपर के तौर पर नहीं बल्कि एक बल्लेबाज के तौर पर हो सकती है क्योंकि बतौर विकेटकीपर पंत ने काफी अच्छा काम किया है।

पंत वर्सेज सैमसन की पुरानी है लड़ाई

पंत वर्सेज सैमसन की पुरानी है लड़ाई

ऋषभ पंत और संजू सैमसन के बीच चयन को लेकर फैंस के बीच तकरार काफी पुरानी है। दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत ने खुद को साबित किया है। वनडे में भी कुछ हद तक उन्होंने अपने खेल से सभी को प्रभावित करने में सफल रहे हैं। लेकिन टी-20 में पंत के बल्ले से अभी भी कोई मैच विनिंग पारी नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+