SA vs PAK: दक्षिण अफ्रीका-पाकिस्तान के बीच तीसरा टी 20 मैच आज, जानें पिच और हेड टू हेड रिकॉर्ड
SA vs PAK 3rd T20 Pitch Report: पाकिस्तान आज यानी 14 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेलेगी। यह मुकाबला जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा और भारतीय समय अनुसार यह मैच रात 9:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 9:00 बजे होगा। इस मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका ने बनाई सीरीज में अजेय बढ़त
इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने पहले ही 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। टीम ने दूसरे टी20 मैच में रीजा हेंड्रिक्स की शानदार पारी की बदौलत जीत हासिल की। पाकिस्तान टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान होंगे, जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम की कमान हेनरिच क्लासेन के हाथों में होगी। इस मैच के साथ पाकिस्तान के पास अपनी प्रतिष्ठा को बचाने का आखिरी मौका है, जबकि दक्षिण अफ्रीका इस सीरीज को क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान में उतरेगा।

जानिए हेड टू हेड में कौन आगे
दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच टी 20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का इतिहास काफी रोमांचक रहा है। अब तक इन दोनों टीमों के बीच 24 टी 20 मैच खेले जा चुके हैं, और इन मैचों में से दोनों टीमों ने बराबरी की स्थिति बनाए रखी है। दोनों ने 12-12 मैच जीते हैं, टी-20 फ़ॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच मुकाबले हमेशा कड़ी टक्कर के होते रहे हैं।
रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
क्षिण अफ्रीका की मेज़बानी में इन दोनों टीमों के बीच 12 टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें पाकिस्तान ने 6 मुकाबले जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है। यानी दक्षिण अफ्रीकी धरती पर भी मुकाबला काफी संतुलित रहा है। इन आंकड़ों से यह साफ है कि दोनों टीमों के बीच टी20 क्रिकेट में संघर्ष कड़ा और नज़दीकी रहा है, और तीसरे टी20 मैच में भी हमें इसी तरह का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
पिच से किसे मिलेगा फायदा
जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होने वाले तीसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा। वांडरर्स स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए एक स्वर्ग मानी जाती है, जहां आमतौर पर उच्च स्कोरिंग मैच होते हैं। यहां पर औसतन पहले पारी का स्कोर 171 रन रहता है, जो इस पिच को बल्लेबाजों के लिए आदर्श बनाता है।












Click it and Unblock the Notifications