Ruturaj Gaikwad के पैर छूने मैदान में कूद गया यह फैन, किया ऐसा काम कि सब रह गए हैरान
Maharashtra Premier League, Ruturaj Gaikwad: ऋतुराज गायकवाड़ ने महाराष्ट्र प्रीमियर लीग के पहले मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी की।
Maharashtra Premier League, Ruturaj Gaikwad: अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स से मिलने के लिए फैंस हमेशा बेकरार रहते हैं। सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो सामने आते रहे हैं, जिसमें क्रिकेटर से मिलने के लिए फैन मैदान में घुसे हैं। सोशल मीडिया पर एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
ऋतुराज गायकवाड़ का जबरा फैन: ऋतुराज गायकवाड़ ने महाराष्ट्र प्रीमियर लीग के पहले ही मैच में ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़कर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। महाराष्ट्र प्रीमियर लीग के पहले मैच में पुणेरी बप्पा और कोल्हापुरी टस्कर्स के बीच टक्कर देखने को मिली। इस मैच एक फैन ने बीच में आकर कुछ ऐसा किया जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।

गायकवाड़ ने जड़ा अर्धशतक: इस मुकाबले में कोल्हापुरी टस्कर्स ने 20 ओवर खेलकर सात विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। जिसके बाद पुणेरी बप्पा ने आठ विकेट से इस मैच को अपने नाम कर लिया। इस मैच में गायकवाड़ ने शानदार अर्धशतक जड़ने का काम किया। गायकवाड़ जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो एक फैन दौड़ते हुए उनके पास आ गया।
मैदान में आकर गायकवाड़ के पैर छूए: ऋतुराज गायकवाड़ ने 64 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को एक आसान जीत दिला दी। इस पारी के दौरान एक फैन भागता हुआ उनके पास आया और पैर छूकर वापस चला गया। ग्राउंड पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फैन पहले मैदान के अंदर घुस आया और फिर उसने गायकवाड़ के पैर छू लिए।
वीडियो हो रहा वायरल: सोशल मीडिया पर ऋतुराज गायकवाड़ का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महाराष्ट्र प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ ने 27 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 64 रनों की पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ की इस दमदार पारी की बदौलत ही उनकी टीम ने आसानी से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications