धोनी की टीम को चैंपियन बनाने वाले गायकवाड़ पर बरसा पैसा, 14 करोड़ में इस टीम के लिए खेलेंगे

ऋतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया था। अब वह एक अन्य लीग में खेलने वाले हैं।

Ruturaj Gaikwad

Ruturaj Gaikwad in MPL: आईपीएल के बाद अब महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में धमाल होने वाला है। सभी छह टीमों को बड़ी रकम मिली है और धाकड़ खिलाड़ी भी खरीदे गए हैं। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को बड़ी रकम मिली है। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ यह टूर्नामेंट आयोजित कर रहा है।

महाराष्ट्र प्रीमियर लीग की शुरुआत 15 जून से होनी है। टीम के आइकॉन खिलाड़ियों की कीमत काफी है। इस राशि के सामने आईपीएल की रकम भी छोटी लगने लगती है। ऋतुराज गायकवाड़ के साथ कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार एनसीए के अध्यक्ष रोहित पवार का कहना है कि लीग में 20 कॉर्पोरेट और बिजनेस हाउस हिस्सा ले रहे हैं। इसमें छह टीमों को रखा गया है।

पवार ने कहा कि हर साल एक करोड़ न्यूनतम मूल्य के हिसाब से हमने हर टीम को मिलकर तीन साल के लिए 18 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा था लेकिन राशि इससे काफी ज्यादा गई। इसमें 57.8 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड फ्रेंचाइजी फीस मिल गई है। हमने खुली बिडिंग से पूरी तरह से पारदर्शी तरीका अपनाकर फ्रेंचाइजी खरीद की प्रक्रिया पूरी की।

पुणे फ्रेंचाइजी ने स्टार खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ को शामिल किया है। गायकवाड़ को 14.8 करोड़ की हैरान करने वाली धन राशि के साथ खरीदा गया है। कोल्हापुर ने केदार जाधव को ऑक्शन में खरीदा और 11 करोड़ की रकम के साथ टीम में लिया।

युवा खिलाड़ी राजवर्धन हंगारगैकर को संभाजीनगर ने 8.7 करोड़ में खरीदा। रत्नागिरी ने अजीम काजी को 8.3 करोड़ रुपये की राशि में खरीद लिया। एमसीए के अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी टीम मालिकों के लिए लीग को लाभदायक बनाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

गौरतलब है कि इस लीग में पुणे के अलावा पांच अन्य टीमें भी हैं। कोल्हापुर, नासिक, संभाजीनगर, रत्नागिरी और सोलापुर आदि फ्रेंचाइजी इस लीग में शामिल हैं। बड़े खिलाड़ियों में कुछ अन्य नाम भी हैं। नासिक ने राहुल त्रिपाठी को खरीदा है। सोलापुर में विकी ओस्तवाल को शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+