पाकिस्तानी क्रिकेटर ने फिर से दिया भारतीय महिला को धोखा? तलाक की खबरों ने पकड़ा जोर, हरियाणा की है लड़की
पाकिस्तान के क्रिकेटर हसन अली इन दिनों अपने खेल से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी पत्नी सामिया आरजू की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। सामिया हरियाणा की रहने वाली हैं। वह मेवात के चंदेनी गांव की हैं और पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली से 2019 में शादी कर ली थी।
सोशल मीडिया पर किसी ने इसे पति-पत्नी के बीच अनबन से जोड़ा तो किसी ने हसन अली के कथित अफेयर तक की बात शुरू कर दी। पूरे मामले में अब तक जो बातें सामने आई हैं, उनमें कुछ घटनाएं ऐसी जरूर हैं जिन्होंने सवाल खड़े किए हैं। लोगों ने तलाक होने तक की बातें कही हैं, हालांकि घटनाक्रम ने तेजी से मोड़ भी देखने को मिला है।

सामिया की पोस्ट से शुरू हुआ विवाद
मामला उस समय शुरू हुआ जब सामिया खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादीशुदा और बच्चों वाले पुरुषों के साथ रिश्ते बनाने वाली महिलाओं को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने ऐसी महिलाओं की आलोचना की जो किसी शादीशुदा पुरुष के साथ संबंध बनाती हैं और कथित तौर पर पैसे या भविष्य में उससे शादी की उम्मीद रखती हैं। समिया ने इस पोस्ट में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया था। इसके बावजूद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे उनके निजी जीवन से जोड़ना शुरू कर दिया।
हसन अली को अनफॉलो करने की खबर ने बढ़ाया शक
इस बीच सोशल मीडिया पर यह बात भी सामने आई कि सामिया ने कुछ समय के लिए हसन अली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। उनके अकाउंट से कुछ पुरानी तस्वीरों के हटने की बात भी सामने आई। इंस्टाग्राम से कई पोस्ट डिलीट होने की बातों में सच्चाई है। वहां कोई पोस्ट नजर नहीं आया। वह सामिया आरजू हुआ करती थीं लेकिन शादी के बाद सामिया खान हो गईं।
तलाक की खबरों को मिली हवा
इसके बाद अटकलों का दौर और तेज हो गया। सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते में दरार, अलगाव और यहां तक कि तलाक की बातें होने लगीं। कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स ने तो इससे आगे बढ़कर हसन अली पर पत्नी को धोखा देने के आरोप तक लगाए। फिर समिया ने हसन के साथ तस्वीर शेयर कर जवाब दिया, इसमें किसी जगह डिनर करने का फोटो था, इसमें लिखा कि चुप रहो और अपने व्यूज कहीं और जाकर लो। हालांकि इन सबके बावजूद सवाल वही था कि आखिर क्यों इतनी पोस्ट्स एक साथ डिलीट की गई। कुछ तो हुआ है, वरना ऐसे ही अफवाह नहीं उड़ती, समन आने पर चीजें सामने आ जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications
