RR vs SRH: आईपीएल में जो रूट को मिला डेब्यू करने का मौका, फैंस से मिल रहे हैं दिल जीतने वाले रिएक्शन

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad: राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जो रूट को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad

RR vs SRH, 52nd Match, Indian Premier League 2023: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच दो अंकों के लिए जोरदार टक्कर देखने को मिल रहा है। राजस्थान की टीम ने आईपीएल का आगाज शानदार तरीके से किया था। लेकिन बीच में टीम को कुछ मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में हैदराबाद के खिलाफ टीम के लिए जीत जरूरी है।

राजस्थान ने जीता टॉस: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस के दौरान बताया कि वह भी इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, लेकिन टॉस हारने के कारण उन्हें पहले गेंदबाजी करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह राजस्थान को कम से कम स्कोर पर रोकने का प्रयास करेंगे।

जो रूट को मिला मौका: राजस्थान के लिए जो रूट यह मैच खेल रहे हैं। यह आईपीएल में उनका पहला मैच होगा। अपने डेब्यू मुकाबले को जो रूट यादगार बनाना चाहेंगे। एडम जाम्पा की जगह जो रूट को इस मैच में जगह दी गई है। जो रूट के आने से राजस्थान के मिडल ऑर्डर बल्लेबाजी को फायदा पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

फैंस ने जताई खुशी: आईपीएल में जो रूट की डेब्यू पर फैंस बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार जो रूट को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। राजस्थान की प्लेइंग इलेवन में आने के साथ ही जो रूट ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। जो रूट को पहले मैच के लिए फैंस की तरफ से बेस्ट विश दी जा रही है।

हैरी ब्रूक बाहर: एक तरफ जहां जो रूट को डेब्यू का मौका मिला है तो वहीं उन्हीं के हमवतन हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने बाहर कर दिया है। न्यूजीलैंड के ताबड़तोड़ बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को इस मैच में खेलने का मौका दिया गया है। ग्लेन फिलिप्स मिडल ऑर्डर में टीम के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकते हैं।

हैदराबाद के लिए जीत जरूरी: अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सबसे आखिरी पायदान पर है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हैदराबद को इस मैच को हर हाल में जीतना होगा। एक और हार हैदराबाद को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकता है।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्करम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, मार्को यानसेन, विवरांत शर्मा, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), जो रूट, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, मुरुगन अश्विन, संदीप शर्मा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+