RR vs RCB: राजस्थान-आरसीबी मैच में बारिश से देरी के बाद क्यों नहीं कटे ओवर? ख़ास वजह आई सामने
RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच मैच में बारिश का खलल देखने को मिला। टॉस से पहले ही बारिश आ गई और कवर्स लगाने पड़े। मुकाबला निर्धारित समय पर शुरू नहीं हुआ और इसके लिए नया टाइम निर्धारित करना पड़ा। बारिश से खलल के बाद अंपायरों ने ओवर नहीं काटने का फैसला लिया। राजस्थान रॉयल्स ने बारिश के बाद टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, इस बीच बारिश ने टॉस के बाद फिर से डेरा डाल लिया और मुकाबले का समय आगे खिसका दिया गया।
ऐसा नहीं है कि अंपायरों ने यह फैसला अपनी मर्जी से लिया है, नियमों के तहत ही कदम उठाया गया है। बारिश के बाद ओवर कटने का भी नियम और टाइम होता है, उसी को ध्यान में रखते हुए गुवाहाटी में ओवर नहीं काटे गए।

दरअसल टॉस में अगर बारिश से देरी होती है, तो बफर टाइम होता है। एक घंटे और 10 मिनट तक का खेल खराब हो जाए, तो कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसके बाद ओवर काटने का टाइम आता है। इस हिसाब से 8 बजकर 40 मिनट के बाद ओवर काटे जाते।
ओवर कटौती का समय आने के बाद हर 8 मिनट का एक ओवर दोनों टीमों का काटा जाता है। इसका अर्थ है कि मैच से दो ओवर काटे जाते हैं। इसी हिसाब से जितना टाइम बर्बाद होता है, ओवर कटौती जारी रहती है। कट ऑफ़ टाइम तक आने के बाद मुकाबला रद्द घोषित कर दिया जाता है। यह 10 बजकर 56 मिनट है।
राजस्थान और आरसीबी का मुकाबला 8 बजकर 15 मिनट पर शुरू करने का फैसला ले लिया गया। इसका मतलब यह हुआ कि 45 मिनट का गेम बर्बाद हुआ। इस वजह से ओवरों में कटौती नहीं हुई क्योंकि ओवर काटने के समय से पहले ही मुकाबला शुरू करने का फैसला लिया गया।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने बारिश के बाद की नमी का फायदा उठाने के लिए टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। टीम में तुषार देशपांडे की जगह बृजेश शर्मा को शामिल किया गया।












Click it and Unblock the Notifications