IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किस-किसका मैच है- RR vs RCB, DC vs MI

आईपीएल 2025 में आज यानी रविवार को डबल हेडर का मजा मिलने वाला है। पहला मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होगा, वहीं शाम को दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) से है।

एक तरफ रॉयल्स अपनी लय तलाश रहे हैं, तो दूसरी ओर दिल्ली और मुंबई के बीच मुकाबला प्लेऑफ रेस को और दिलचस्प बनाएगा।

ipl mein aaj kiska match hai
  • मैच 28: राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  • समय: दोपहर 3:30 बजे से
  • वेन्यू: सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर

राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 5 में से 2 मुकाबले जीते हैं और 3 में हार झेली है। टॉप ऑर्डर की फॉर्म टीम की सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। साथ ही इस सीजन में उनकी तेज गेंदबाजी में वो धार नहीं दिख रही जो किसी भी विरोधी को दबाव में ला सके।

वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस वक्त बैलेंस नजर आ रही है। उन्होंने 5 में से 3 मैच जीते हैं और टॉप ऑर्डर लगातार रन बना रहा है। हालांकि, RCB के पास कोई बड़ा स्पिनर नहीं है जो धीमी पिचों पर असरदार साबित हो सके, और ये कमी आगे चलकर भारी पड़ सकती है।

RR vs RCB हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन में से बैंगलोर ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि राजस्थान ने 14 बार बाज़ी मारी है। 2 मुकाबले बेनतीजा (No Result) रहे हैं। यानी आंकड़ों की बात करें तो मुकाबला बेहद कांटे का रहा है और दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती रही हैं।

  • मैच 29: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
  • समय: शाम 7:30 बजे से
  • वेन्यू: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हराकर आत्मविश्वास से लबरेज हैं। टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) अब तक 185 रन बना चुके हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने 9 विकेट चटकाए हैं।

दूसरी ओर मुंबई इंडियंस इस वक्त थोड़े दबाव में हैं। पिछले मैच में उन्हें RCB से 12 रन से हार मिली। हालांकि, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अब तक टीम के लिए 199 रन बना चुके हैं और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) 10 विकेट लेकर गेंद से अहम योगदान दे रहे हैं।

DC vs MI हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मुंबई ने 19 और दिल्ली ने 16 मैच जीते हैं। यानी कुल मिलाकर बढ़त मुंबई के पास है, लेकिन मुकाबले बराबरी के रहे हैं। खासकर 2022 के बाद से दोनों टीमों के बीच 5 मैच हुए हैं, जिनमें 3 बार मुंबई और 2 बार दिल्ली जीती है। दिलचस्प बात ये है कि दिल्ली के होम ग्राउंड पर हुए 12 मैचों में से दिल्ली ने 7 में जीत दर्ज की है, जिसमें 2024 का पिछला मुकाबला भी शामिल है।

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह चरक, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, वानिंदु हसरंगा, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा। मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स टीम: फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकंडे, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुरा विजय, मनवंत विजय। कुमार एल, माधव तिवारी।

मुंबई इंडियंस टीम: विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, विग्नेश पुथुर, रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवन जैकब्स, रॉबिन मिंज, अर्जुन तेंदुलकर, कृष्णन श्रीजीत, मुजीब उर रहमान, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+