RR vs MI: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने चलाया चाबुक, पहली गेंद पर बुमराह को छक्का- VIDEO

RR vs MI: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में आज एक ऐसा लम्हा देखने को मिला जिसे क्रिकेट प्रेमी लंबे समय तक याद रखेंगे। दुनिया के सबसे खूंखार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना जब 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी से हुआ, तो लगा कि अनुभव हावी रहेगा। लेकिन वैभव ने निडरता की नई परिभाषा लिखते हुए बुमराह की गेंद पर एक गगनचुंबी छक्का जड़कर अपना स्वागत किया। बारिश के बाद 11-11 ओवरों के इस मुकाबले में सूर्यवंशी के बल्ले ने आग उगली।

जैसे ही गेंद बाउंड्री के पार गई, पूरा गुवाहाटी स्टेडियम वैभव के नाम से गूंज उठा। बुमराह जैसे यॉर्कर किंग के सामने एक युवा खिलाड़ी का यह साहस देख फैंस और क्रिकेट जगत दंग रह गया. यह न सिर्फ एक शॉट था, बल्कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य का एक जोरदार ऐलान था।

vaibhav sooryavanshi

पहली गेंद पर छक्का पड़ने के बाद बुमराह की मुस्कान निकल गई, यह निराशा वाला रिएक्शन था। बुमराह के रिएक्शन का वीडियो जमकर वायरल हो गया। सूर्यवंशी ने बुमराह को ही नहीं, बल्कि ट्रेंट बोल्ट को बी निशाना बनाया और छक्का जमा दिया।

सूर्यवंशी और जायसवाल ने 11 ओवर के मैच में भी रंग जमा दिया और महज 5 ओवर में ही 80 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया, इस बीच सूर्यवंशी आउट हो गए, उनको शार्दुल ठाकुर ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने 14 गेंदों का सामना करते हुए 39 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 छक्के और 1 चौका आया। दर्शकों का काफी मनोरंजन हुआ।

सूर्यवंशी के अलावा यशस्वी जायसवाल भी पीछे नहीं रहने वाले थे, उन्होंने भी तूफानी अंदाज में खेलते हुए 23 गेंदों में फिफ्टी जड़ी, यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। वैभव सूर्यवंशी अंतिम गेंद तक क्रीज पर बने रहे और मुंबई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दी। वैन 32 गेंदों में 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 77 रन बनाकर लौटे, राजस्थान रॉयल्स ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 150 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+