RR vs CSK: प्यार छुपता नहीं है... IPL मैच में स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा, क्या इस दिग्गज को कर रही हैं डेट?
RR vs CSK Malaika arora: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच के दौरान मलाइका अरोड़ा ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा के साथ मैच का आनंद उठाती नजर आईं। मलाइका अरोड़ा ने इस दौरान राजस्थान रॉयल्स की टी-शर्ट पहन रखी थी, जिसे साफ पता चलता है कि वह राजस्थान को सपोर्ट करने पहुंची हैं।
क्या इस दिग्गज को कर रही हैं डेट? (RR vs CSK Malaika arora)
कुमार संगकारा के साथ मलाइका अरोड़ा को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि प्यार छुपता नहीं है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि क्या कुमार संगकारा को मलाइका अरोड़ा डेट कर रही हैं? इस दावे में कितनी सच्चाई ये साफ नहीं हो पाई है। लेकिन फैंस की दिलचस्पी लगातार कुमार संगकारा और मलाइका अरोड़ा में बनी हुई है और वह लगातार उन्हें लेकर कमेंट कर रह रहे हैं।

चेन्नई ने जीता टॉस
मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान को पहला झटका खलील अहमद ने दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को पहले ही ओवर में पवेलियन भेज दिया। लेकिन इसके बाद नीतीश राणा ने मैदान पर आकर आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और राजस्थान को एक बड़े स्कोर की तरफ पहुंचाने का काम किया।
चेन्नई सुपर किंग्सः रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), जैमी ओवरटन, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद।
इम्पैक्ट सबः शिवम दुबे, मुकेश चौधरी, डेवोन कॉन्वे, शेख रशीद, सैम करन।
राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेत्मायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
इम्पैक्ट सबः कुणाल सिंह राठौर, शुभम दुबे, फजलहक फारुकी, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह।












Click it and Unblock the Notifications