RR vs CSK: गोविंदा के दामाद के आगे धोनी का प्लान भी हो गया फेल! फिर गोदी में झुलाया बल्ला, जानें वजह

RR vs CSK IPL 2025: नितीश राणा अक्सर अपनी पावर हिटिंग से फैंस को चौंकाने का काम करते रहते हैं। आईपीएल 2025 में आरआर और सीएसके के बीच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मैच के दौरान उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। नीतीश राणा की बल्लेबाजी के सामने महेंद्र सिंह धोनी का प्लान फेल नजर आया। नीतीश राणा ने अर्धशतक जड़ने के बाद अनोखे अंदाज में जश्न मनाया।

नीतीश राणा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी (RR vs CSK IPL 2025)

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीता और रॉयल्स को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत में ही आउट हो गए और रॉयल्स को शुरुआती झटका लगा। हालांकि, नीतीश राणा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने पारी की गति को पूरी तरह से बदल दिया। राणा ने 36 गेंदों पर 81 रनों की शानदार पारी खेली और पूरे मैदान में शॉट खेले। वह खास तौर पर रविचंद्रन अश्विन के ओवर में चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी।

RR vs CSK 1

अनोखे अंदाज में मनाया जश्न

CSK के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए राणा ने सिर्फ 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक के बाद नितीश राणा ने बल्ले को गोदी में झुलाकर इसका जश्न मनाया। नीतीश राणा दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। राणा पहले ही एक बेटे के पिता हैं जिसका नाम एल्बी है। अब जल्द ही उनका परिवार बढ़ जाएगा। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए राणा ने अनोखा जश्न मनाया।

गोविंदा से है खास रिश्ता

नितीश राणा का बॉलीवुड एक्टर गोविंदा से भी खास रिश्ता है। दरअसल गोविंदा के रिश्ते में नितीश दामाद लगते हैं। राणा ने साल 2019 में साची मारवाह से शादी रचाई थी। साची रिश्ते में गोविंदा की भांजी लगती हैं। नितीश राणा की दमदार पारी की बदौलत राजस्थान ने चेन्नई के सामने एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफलता हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+