वैभव सूर्यवंशी को CSK के खिलाफ मौका मिलेगा या नहीं? कोच राहुल द्रविड़ ने क्रिकेटर को लेकर दिया बड़ा बयान

राजस्थान रॉयल्स (RR) के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने खुलासा किया है कि टीम IPL 2025 में 14 वर्षीय युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी को खिलाने से पीछे नहीं हटेगी। हालांकि, द्रविड़ ने साफ कर दिया कि टीम युवा खिलाड़ी को जल्दबाज़ी में मैदान में उतारने के बजाय उसे दबाव भरे टूर्नामेंट के माहौल से पहले परिचित कराने पर ध्यान दे रही है।

30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले द्रविड़ ने स्पष्ट किया कि RR अपनी टीम की कम्बिनेशन को लेकर ज्यादा प्रयोग नहीं करेगी, खासकर वैभव जैसे युवा खिलाड़ी के साथ।

Vaibhav Suryavanshi

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी को 1 करोड़ रुपये में खरीदा, जिसके बाद यह चर्चा का विषय बन गया। घरेलू क्रिकेट और अंडर-19 भारतीय टीम में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम में शामिल किया गया। लेकिन क्या वह इस सीजन में खेलते नजर आएंगे?

वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
CSK के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में द्रविड़ ने कहा कि, वह (वैभव) शानदार ट्रेनिंग कर रहा है और उसमें काफी संभावनाएं हैं, लेकिन हमारे पास अन्य अच्छे खिलाड़ी भी हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम उसे सही माहौल दें, उसे समय दें ताकि वह टीम के साथ तालमेल बिठा सके और मैच की परिस्थितियों को समझ सके। उसे सीधे मैदान में उतारने के बजाय, हम उसे सही तरीके से तैयार करना चाहते हैं। यदि जरूरत पड़ी और सही मौका मिला, तो हम उसे खिलाने से हिचकिचाएंगे नहीं।'

राजस्थान रॉयल्स की मुश्किल शुरुआत
राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2025 की शुरुआत निराशाजनक तरीके से की है, जहां टीम को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। नियमित कप्तान संजू सैमसन चोट के कारण पूरी तरह फिट नहीं हैं, जिसके चलते रियान पराग ने टीम की कप्तानी संभाली है।

रियान पराग को इस सीजन में नंबर 3 पर बल्लेबाजी का मौका दिया जा रहा है, लेकिन उन्होंने अब तक दो मैचों में 4 और 25 रन बनाए हैं। इसके बावजूद राहुल द्रविड़ ने उनको फुल सपोर्ट किया और कहा कि यह टीम के लिए एक पॉजिटिव रणनीति है।

द्रविड़ ने कहा कि देखिए, रियान पराग हमारी टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है। हम चाहते हैं कि उसे ज्यादा से ज्यादा गेंदें खेलने का मौका मिले। टी20 फॉर्मेट में 20 ओवर बहुत कम होते हैं और जितनी ज्यादा गेंदें वह खेलेगा, टीम के लिए उतना ही बेहतर होगा।'

Take a Poll

CSK के खिलाफ हाई-स्टेक मुकाबला
दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ हार के बाद वापसी करना चाहेगी। ऐसे में RR और CSK दोनों के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या राजस्थान रॉयल्स इस अहम मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका देती है या नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+