Ross Taylor Autobiography: टेलर ने IPL फ्रेंचाइजी मालिक पर लगाया आरोप, "मुझे 3-4 थप्पड़ मारे थे"
न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉस टेलर की आत्मकथा इसी हफ्ते की शुरुआत में रिलीज हुई थी।
नई दिल्ली, 13 अगस्त: न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉस टेलर की आत्मकथा इसी हफ्ते की शुरुआत में रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। "ब्लैक एंड व्हाइट" शीर्षक वाली बुक में टेलर ने याद किया कि जब राजस्थान रॉयल्स के मालिकों में से एक ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें चेहरे पर थप्पड़ मारा था, जब वह पंजाब किंग्स के खिलाफ गोल्डन डक (0 पर आउट) हो गए थे। उन्होंने लिखा था कि थप्पड़ कठिन नहीं थे लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन नहीं था कि "यह पूरी तरह से नाटक-अभिनय था"।
Recommended Video

0 पर हो गए थे आउट
टेलर ने अपनी आत्मकथा में लिखा, 2011 में मोहाली में राजस्थान और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला खेला गया था। 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की ओर से मैं 0 पर आउट हो गए। इस बात को लेकर राजस्थान रॉयल्स के मालिक ने मुझे तीन चार बार थप्पड़ लगाए। उन्होंने आगे कहा, हालांकि उन्होंने ऐसा मजाक में किया था। उन्होंने मुझसे कहा कि हम तुम्हें जीरो पर आउट होने के लिए इतना पैसा नहीं देते हैं। इतना कहने के बाद वह जोर से हंस पड़े। उन्होंने थप्पड़ जोर से नहीं लगाए थे, लेकिन आईपीएल जैसे प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म पर आप इस तरह की उम्मीद नहीं करते हैं।

नस्लवाद पर कही ये बात
आत्मकथा में टेलर ने न्यूजीलैंड क्रिकेट में हुए नस्लवाद पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने अपनी किताब में लिखा है, न्यूजीलैंड की ओर से खेलते हुए उन्हें कई बार ड्रेसिंग रूम में नस्लवाद का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी माना कि वह शुरुआत में ऐसे कमेंट्स को लेकर गंभीर नहीं थे। उन्हें काफी समय बाद इस चीज का एहसास हुआ। टेलर ने इस साल की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अपने 15 साल के करियर में उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की कमान भी संभाली। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 18 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।

रॉस टेलर का करियर
रॉस टेलर ने अपने करियर में 112 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 196 पारियों में उन्होंने 44.66 की औसत और 59.29 के स्ट्राइक रेट से 7683 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 35 अर्धशतक और 19 शतक जड़े हैं। 236 वनडे में उन्होंने 47.55 की औसत और 83.32 के स्ट्राइक रेट से 8607 रन बनाए हैं। इसके साथ ही एक दिवसीय में उन्होंने 51 अर्धशतक और 21 शतक जड़े हैं। वहीं 102 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 26.15 की औसत और 122.37 के स्ट्राइक रेट से 1909 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 7 अर्धशतक भी जड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications