T20 World Cup 2024 में कप्तानी की घोषणा पर रोहित शर्मा का रिएक्शन वायरल, दिल जीत लेगा 'हिटमैन' का ये Video
T20 World Cup 2024: बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) ने बुधवार को पुष्टि की कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आगामी टी20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करेंगे। शाह खंडेरी में सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जिसका नाम अनुभवी क्रिकेट प्रशासक निरंजन शाह (Niranjan Shah) के नाम पर रखा गया है।
अपने भाषण के दौरान जय शाह ने कहा कि भले ही भारत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप 2023 (World Cup 2023) का फाइनल हार गया, लेकिन रोहित के नेतृत्व में वे टी20 विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

'बारबाडोस में हम भारत का झंडा गाड़ेंगे'
शाह ने कहा कि, 'अहमदाबाद में 2023 (फाइनल) में भले ही हम लगातार 10 जीत के बाद विश्व कप नहीं जीत पाए, लेकिन हमने दिल जीत लिया। मैं आपसे वादा करना चाहता हूं कि 2024 (टी20 विश्व कप) में बारबाडोस (फाइनल का स्थान) में हम भारत का झंडा गाड़ेंगे।'
सोशल मीडिया पर छाया रोहित शर्मा का रिएक्शन
जब टीम के कप्तान के नाम की घोषणा की गई तो रोहित मुस्कुरा रहे थे। इस पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हार्दिक पांड्या होंगे भारत के उपकप्तान
शाह ने पूछा, 'हार्दिक विश्व कप में घायल हो गए तो हम और किसे कप्तानी दे सकते हैं? उन्होंने कहा कि, 'अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20I में, भारत का स्कोर 22/4 था और जिस तरह से वह (रोहित शर्मा) टीम को 212/4 तक ले गए, हम उसके बारे में ज्यादा सवाल नहीं कर सकते, है ना?' जय शाह ने कहा कि, 'हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के उपकप्तान होंगे।












Click it and Unblock the Notifications