रोहित शर्मा ने छक्कों से दिखाया विकराल रूप, खुद की लैम्बॉर्गिनी कार पर गिरा शॉट, वीडियो तेजी से वायरल
Rohit Sharma: रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर धमाल मचाने के लिए अपनी कमर कस चुके हैं। वह अपने अभ्यास में लम्बे शॉट खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के बड़े मैदानों को देखते हुए रोहित शर्मा ने सही अप्रोच अपनाई है। कप्तानी से हटाए जाने के बाद रोहित शर्मा के पास सिर्फ धमाकेदार प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी रह गई है।
अभ्यास के लिए भी रोहित शर्मा ने खास जगह चुनी है और उनका जमाया हुआ छक्का खुद की लैम्बॉर्गिनी कार के ऊपर जाकर गिरा है। रोहित के ताबड़तोड़ शॉट्स का वीडियो भी वायरल हो गया है। उनका विकराल रूप देखकर फैन्स भी हैरानी जता रहे हैं।

Rohit Sharma के शॉट्स ने मचाई धूम
रोहित शर्मा ने मुंबई के प्रसिद्ध शिवाजी पार्क स्टेडियम को अपनी ट्रेनिंग के लिए चुना। वह अपने इंटरव्यू में कह चुके हैं कि इसी स्टेडियम में उन्होंने क्रिकेटर बनने का सपना देखा था। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले यहां आकर रोहित ने धमाका करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया रोहित शर्मा को देखने के लिए वहां कई छोटे बच्चे मौजूद थे। उनके हर एक शॉट पर ताली बज रही थी।
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में खेलना चुनौती वाला मानते हैं लेकिन उनको वहां खेलने में मज़ा भी आता है। रोहित शर्मा ने गिल को कप्तान बनाये जाने को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। चैम्पियंस ट्रॉफी जीत के लिए उन्होंने राहुल द्रविड़ को क्रेडिट दिया। उस समय कोच गौतम गंभीर थे लेकिन द्रविड़ की मेहनत को रोहित ने सराहा। इससे कयास भी लगे कि रोहित और गंभीर के बीच कुछ भी ठीक नहीं है।
Rohit Sharma के सामने माइनस्टोन
रोहित शर्मा अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 19,700 रन बना चुके हैं। अगर मौजूदा सीरीज़ में वह लगभग 300 रन और जोड़ लेते हैं, तो वे 20,000 रन के प्रतिष्ठित आंकड़े को पार कर लेंगे। अब तक केवल सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ही हासिल कर पाए हैं। रोहित इस एलीट क्लब में शामिल होने वाले चौथे भारतीय बन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications