'वर्ल्ड कप में कप्तानी के लिए रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच होगा टॉस,' दिनेश कार्तिक की भविष्यवाणी
रोहित शर्मा टीम इंडिया के नियमित कप्तान हैं लेकिन हार्दिक पांड्या कुछ मौकों पर कप्तान बने हैं। आने वाले समय में वह भी कप्तान बनने के दावेदारों में हैं।

Dinesh Karthik reaction on Indian Captain: भारतीय टीम में पिछले कुछ समय से अलग-अलग खिलाड़ियों को कप्तानी करते हुए देखा गया है। इसमें रोहित शर्मा से लेकर केएल राहुल और हार्दिक पांड्या के नाम शामिल हैं। अगले साल वनडे वर्ल्ड कप भारत में ही होना है। इसके लिए टीम इंडिया को अभी से ही कप्तान और उपकप्तान पर फोकस करना होगा क्योंकि अलग-अलग सीरीज में कप्तान भी बदलते रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक को लगता है कि वर्ल्ड कप के लिए कप्तान रोहित शर्मा के साथ हार्दिक पांड्या उपकप्तान होंगे।
क्रिकबज से बातचीत में दिनेश कार्तिक ने कहा कि वर्ल्ड कप में लीडरशिप का निर्णय काफी करीबी होगा। यह रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच रहेगा। कार्तिक ने यह भी कहा कि पांड्या ने मजबूती से अपना नाम आगे कर दिया है। अगले 12 महीनों में हम उनको उपकप्तान के रूप में देखेंगे, वर्ल्ड कप भी इसमें शामिल है। कार्तिक ने माना कि सफेद गेंद क्रिकेट में वर्ल्ड कप के दौरान रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान रहेंगे। हार्दिक पांड्या उपकप्तान के तौर पर खेलेंगे।
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि हालिया समय में केएल राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पन्त जैसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कप्तानी की है। ये सभी थोड़े समय के लिए कप्तान रहे हैं। रोहित और पांड्या के बीच टॉस होगा या रोहित कप्तान बनेंगे और हार्दिक पांड्या उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। निश्चित रूप से वर्ल्ड कप में ऐसा होगा।
गौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा टीम में नहीं हैं। हार्दिक पांड्य को टीम का कप्तान बनाया गया है। इससे पहले भी पांड्या ने टीम इंडिया की कप्तानी की है। पांड्या को न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 कप्तान बनाया गया था। श्रीलंका एक खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा टीम इंडिया में वापस आ गए हैं। शिखर धवन को इस सीरीज में आराम दिया गया है। भारतीय टीम में एक और बड़ी चीज ऋषभ पन्त के रूप में हुई। ऋषभ पन्त को एकदिवसीय टीम से बाहर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि खराब फॉर्म के कारण पन्त को बाहर किया गया है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications