'मुझे लगा था लोग गुस्से में गाली देंगे', वर्ल्ड कप हार पर फिर छलका रोहित शर्मा का दर्द
Rohit Sharma on The Great Indian Kapil Show: हाल ही में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आए थे। ग्रेट इंडियन कपिल शो के दूसरे एपिसोड में रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने जमकर सुर्खियां बटोरने का काम किया। दोनों ही क्रिकेटर्स ने कपिल के साथ खूब सारी बातें की। इस शो के दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहे हैं।
रोहित की आंखें भी फिर हुई नम
साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। भारत ने लगातार 9 मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम जीत दर्ज करने में नाकाम रही। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा से जब कपिल शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल को लेकर सवाल किया तो एक बार फिर से हिटमैन की आंखें नम नजर आई।

'मुझे लगा था लोग गुस्से में गाली देंगे'
रोहित शर्मा ने कपिल के शो में बताया कि जब उन्हें फाइनल मुकाबले में हार मिली थी तो उन्हें लगा था कि लोगों में काफी गुस्सा होगा और टीम को गालियां मिलेगी। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। रोहित शर्मा ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत बड़ा मौका था। वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन हमारे देश में हो रहा था और हम क्रिकेट भी अच्छा खेल रहे थे मुझे ऐसा लगा कि हमारी हार के बाद फैंस काफी नाराज होंगे ।लेकिन हम हार के बाद जहां भी गए सब ने टीम की और खिलाड़ियों की तारीफ की।
रोहित ने कही दिल की बात
रोहित शर्मा ने कहा कि उस पल को बयां करना बेहद मुश्किल है। हमने लगातार 9 मैच जीता था। फाइनल मैच से 2 दिन पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिलाड़ी बिल्कुल पॉजिटिव थे। हम अच्छी लय के साथ आगे बढ़ रहे थे। लेकिन फाइनल मुकाबले में हम अपनी जीत के मूमेंटम को जारी नहीं रख पाए। रोहित शर्मा ने आखिर में ऑस्ट्रेलिया को बेहतर खेल का श्रेय दिया। रोहित शर्मा ने कहा कि आस्ट्रेलिया ने हमारे मुकाबला फाइनल मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन किया था और यही वजह रही कि उन्हें वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नसीब हुई।












Click it and Unblock the Notifications