रोहित शर्मा ने जयपुर की सर्दी में दिखाया जलवा, 38 की उम्र में जड़े 155 रन, विराट ने भी जड़ा धांसू शतक

Rohit Sharma: विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपने क्लास और अनुभव का शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। सिक्किम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 94 गेंदों में 155 रन ठोक दिए।

यह पारी न सिर्फ इस टूर्नामेंट की सबसे यादगार पारियों में से एक रही, बल्कि इसने यह भी साबित कर दिया कि रोहित घरेलू क्रिकेट में भी उसी भूख और आक्रामकता के साथ उतरते हैं, जिसके लिए वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर जाने जाते हैं। मुंबई ने सिक्किम के 236 रनों का पीछा करते हुए आसानी से मुकाबला जीत लिया।

rohit sharma

Rohit Sharma का तूफानी शतक

रोहित शर्मा की इस पारी में 18 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 164.89 रहा, जिसने सिक्किम के गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में ला दिया। रोहित ने पारी की शुरुआत संभलकर की, लेकिन एक बार सेट होने के बाद उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट्स लगाए। कवर ड्राइव, पुल शॉट और लॉन्ग ऑन के ऊपर से लगाए गए छक्के दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं थे।

मुंबई की पारी को मजबूत शुरुआत दिलाने में अंगकृष रघुवंशी ने भी अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 58 गेंदों में 38 रन बनाए। हालांकि असली शो पूरी तरह रोहित शर्मा के नाम रहा। उनके आउट होने तक मैच लगभग एकतरफा हो चुका था। इसके बाद मुशीर खान (नाबाद 27) और सरफराज खान (नाबाद 8) ने बिना किसी दबाव के पारी को आगे बढ़ाया और मुंबई को 30.3 ओवर में 2 विकेट पर 237 रन तक पहुंचा दिया।

रोहित शर्मा की यह पारी सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह युवा खिलाड़ियों के लिए एक सीख भी थी कि कैसे बड़े मैचों में जिम्मेदारी के साथ आक्रामक क्रिकेट खेला जाता है। घरेलू क्रिकेट में इस तरह का प्रदर्शन यह दिखाता है कि रोहित न केवल भारतीय टीम के लिए बल्कि मुंबई क्रिकेट के लिए भी आज भी उतने ही अहम हैं।

उधर आंध्रा के खिलाफ खेलते हुए विराट कोहली का बल्ला भी जमकर चला। विराट कोहली ने बेंगलुरु स्थिति बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में खेलते हुए सैकड़ा जमा दिया। आंध्रा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 298 रनों का शानदार स्कोर बनाया।

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब कोहली

इस शतक के साथ ही विराट कोहली महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक और बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुँच गए हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड फिलहाल सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 60 शतक लगाए हैं। आंध्र के खिलाफ अपने इस शतक के साथ कोहली के अब 58 लिस्ट-ए शतक हो गए हैं। अब वह सचिन की बराबरी करने से महज 2 शतक और उनका रिकॉर्ड तोड़ने से 3 शतक दूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+