VIDEO: 'आ जाओ छोड़ देता हूं तुम्हें', एयरपोर्ट पर दिखा 'हिटमैन' का बिंदास अंदाज, कैमरे में कैद हुआ फनी मोमेंट

Rohit Sharma Viral Video: टीम इंडिया के वनडे कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों अपने फिटनेस टेस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिजियोथेरेपिस्ट अमित दुबे से हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है, जब रोहित बेंगलुरु से लौटे।

रोहित का वीडियो हो रहा वायरल (Rohit Sharma Viral Video)

फिटनेस टेस्ट खत्म करने के बाद रोहित एयरपोर्ट पर फिजियो से कहते नजर आए, आ जाओ छोड़ देता हूं तुम्हें। यह हल्का-फुल्का अंदाज़ देखकर फैंस काफी खुश हुए और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है। इस दौरान रोहित पूरी तरह रिलैक्स मूड में दिखे। रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल हाल ही में बेंगलुरु में हुए फिटनेस टेस्ट में शामिल हुए थे।

Rohit Sharma 1

भारत को खेलना है एशिया कप

यह टेस्ट टीम इंडिया के आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स को ध्यान में रखकर कराए गए थे। रोहित अब भारत की लिमिटेड ओवर्स टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नजर आएंगे, जबकि शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह 9 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप 2025 में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा। जिसके लिए फैंस भी काफी उत्साहित हैं।

वनडे में ऐसा है रोहित का प्रदर्शन

रोहित शर्मा फिलहाल सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन इस फॉर्मेट में उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार है। उन्होंने अब तक 273 वनडे मैचों में 11,168 रन बनाए हैं। उनका औसत 48.76 का है और उन्होंने 32 शतक जड़े हैं। उनकी 264 रन की पारी आज भी वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इतना ही नहीं, रोहित दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने तीन बार वनडे में दोहरा शतक लगाया है।

लंबे समय से मैदान से हैं दूर

रोहित ने आखिरी बार भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें भारत ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद से वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में नहीं दिखे। आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-2 के बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास भी ले लिया। फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि रोहित शर्मा एक बार फिर मैदान पर अपने दमदार अंदाज़ में नजर आएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+